मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा कर्मचारी हितों का मुद्दा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन गन्ना विकास परिषद के परिसर में सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प…

बस्ती न्यूज़ :द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा कर्मचारी हितों का मुद्दा
बस्ती न्यूज़ :द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा कर्मचारी हितों का मुद्दा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन गन्ना विकास परिषद के परिसर में सम्पन्न हुआ।


चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मत से चन्द्र प्रकाश राव अध्यक्ष, अनूप पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोम सुन्दरम मंत्री, संकेत सिंह कोषाध्यक्ष,

राम सजीवन लेखा पर्यवेक्षक घोषित किये गये


पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि पिछले एक दशक से कर्मचारियों के अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं।


कोरोना काल के दौरान का डेढ वर्ष का महंगाई भत्ता नहीं मिला और अनेक भत्ते व सुविधाओं में कटौती कर लिया गया।


पुरानी पेंशन की मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में हमें एकजुटता से अपने अधिकार हासिल करने होंगे। संचालन अर्जुन प्रसाद ने किया।


द्विवार्षिक अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि गन्ना पर्यवेक्षकों की  कीटनाशक दवा के वितरण की डियूटी लगा दी गई है जबकि गन्ना पर्यवेक्षकों के कई पद रिक्त है। एसीपी, स्थायीकरण जैसी समस्यायें लम्बित है


इसका निराकरण आवश्यक है। अधिवेशन में मुख्य रूप से ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन के मंत्री सन्तोष राव, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, बादशाह सिंह,


जितेन्द्र कुमार, अरूण वर्मा, अमर बहादुर सिंह, रामाशीष चौरसिया, उपेन्द्र सिंह, दृष्टि मौर्य, सतीश यादव, अंशू यादव, रवि चौधरी, नित्यानन्द मिश्र, दिलीप यादव, पवन सिंह, संदीप कुमार, कपिल, विवेकानन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।