मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़: अमेरिका से बस्ती पहुंचे प्रणव भाई देसाई ने किया दिव्यांगता के क्षेत्र में सहयोग पर विमर्श

बस्ती: दिव्यांगता के क्षेत्र में विश्व स्तर पर कार्य करने वाले वायसऑफएसएपी के संस्थापक प्रणव भाई देसाई ने अमेरिका से भारत आकर अयोध्या दर्शन के बाद हर्रैया बाजार के निकट खुली परिचर्चा भारत में हो रहे…

बस्ती न्यूज़: अमेरिका से बस्ती पहुंचे प्रणव भाई देसाई ने किया दिव्यांगता के क्षेत्र में सहयोग पर विमर्श
बस्ती न्यूज़: अमेरिका से बस्ती पहुंचे प्रणव भाई देसाई ने किया दिव्यांगता के क्षेत्र में सहयोग पर विमर्श — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  दिव्यांगता के क्षेत्र में विश्व स्तर पर कार्य करने वाले  वायसऑफएसएपी  के संस्थापक प्रणव भाई देसाई ने अमेरिका से भारत आकर अयोध्या दर्शन के बाद हर्रैया  बाजार के निकट खुली परिचर्चा भारत में हो रहे दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यो पर व्यापक विमर्श करते हुये आवश्यक आवश्यकताओं की समीक्षा किया। कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रोें तक पहुंचे, उनके जीवन में बदलाव आये यह हम सबका प्रथम लक्ष्य होना चाहिये।


परिचर्चा में शिक्षित युवा सेवा समिति के निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो, रचनात्मक गतिविधियों के बारे में प्रणव भाई देसाई को विस्तार से जानकारी दिया और सहयोग के लिये आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में  विशेष शिक्षक एवं दिव्यांग जनों ने भाग लिया। इनमें श्रवण और समर्थ दिव्यांग व्यक्तियों को स्मार्टफोन, सिलाई मशीन, स्मार्ट विजन ग्लास जैसे उपकरण प्राप्त हुए थे, और उन्होंने इन उपकरणों से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही भविष्य की चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।


प्रणव भाई देसाई ने   सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से निरामय स्कीम, के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए उपलब्ध विभिन्न सहयोग योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया और सभी से आह्वान किया कि वे बस्ती जनपद में अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को इन योजनाओं का लाभ दिलवायें।


परिचर्चा में प्रणव भाई देसाई  के सलाहकार डॉ. उत्तम ओझा ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशेष शिक्षक विनोद, शालिनी, पूनम, अनसूया, चांदनी, राघवेन्द्र, राम जी, चंद्रशेखर, राम सुरेश, अमर सिंह, फरीदा सहित 50 से अधिक लोग शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।