मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : आईजीआरएस संदर्भो की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सम्पन

आईजीआरएस संदर्भो की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।उन्होंने विभागवार संबंधित अधिकारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिम्मेद…

बस्ती न्यूज़ : आईजीआरएस संदर्भो की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सम्पन
बस्ती न्यूज़ : आईजीआरएस संदर्भो की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सम्पन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

आईजीआरएस संदर्भो की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।


उन्होंने विभागवार संबंधित अधिकारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिम्मेदार अधिकारी स्वयं अपनी देख-रेख में फीडिंग का कार्य सम्पन्न करायें।


जिन विभागों की प्रगति ए श्रेणी से निम्न है, उनके द्वारा प्रगति में सुधार के लिए प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन विभागों की श्रेणी ए है,


ऐसे विभाग ए प्लस श्रेणी में आने का प्रयास करें और ए प्लस वाले यथास्थिति को बनाये रखें।


आईजीआरएस संदर्भो के निस्तारण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिफाल्टर व असंतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाय।


शिकायतों का निस्तारण इस तरह से किया जाय कि असंतुष्ट श्रेणी के संदर्भो की संख्या न्यून से न्यूनतम रहें।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस अन्तर्गत प्राप्त होने वाले संदर्भ को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें,


जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी म???ं न रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिफाल्टर की श्रेणी में पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया जायेगा।


बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, उपजिलाधिकारी शाहिद अहमद, विनोद पाण्डेय,


शत्रुघ्न पाठक, ईओ नगर पालिका सुनिष्ठा सिंह, डीपीआरओ रतन कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार, एआरटीओ पंकज कुमार, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।