मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में COVID-19 के आए 20 नए मामले और हुईं 3 मौतें, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुँचीं 24

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में आज यानी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के 20 नए मरीज पाए गए और तीन मौते हुई है | इसके बाद जिले…

बस्ती में COVID-19 के आए 20 नए मामले और हुईं 3 मौतें, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुँचीं 24
बस्ती में COVID-19 के आए 20 नए मामले और हुईं 3 मौतें, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुँचीं 24 — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में आज यानी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के 20 नए मरीज पाए गए और तीन मौते हुई है | इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 755 पर पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो चुकी है|




बस्ती जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 755 पर पहुंच गई। वहीं 3 मौतों के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो चुकी है|  458 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 273 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।  





बस्ती जिले में कोविड-19 के दृष्टिगत घोषित कन्टेनमेन्ट जोन संख्या की बढ़कर 120 हो गई है। जिसमें से सदर तहसील क्षेत्र में 57, हर्रैया तहसील क्षेत्र में 47, भानपुर तहसील क्षेत्र में 13 और रुधौली तहसील क्षेत्र में 3 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है|





कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय समेत 26 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए है।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित एरिया में एक या इससे अधिक केस मिल चुके हैं। जहां एक केस है वहां मरीज के घर से 100 मीटर और जहां दो से अधिक केस हैं वहां ढाई सौ मीटर दायरे को सील कर दिया गया है।





राजा मैदान पुरानी बस्ती, पिपरा गौतम, बस्थनवा परसौड़ा, कलेक्ट्रेट कार्यालय, धिरौली बाबू, रसना रसूलपुर, तिघरा पंडित पुरैना मंसूर, बेइली बहादुरपुर, मंझरिया शुक्ल, ग्राम व पोस्ट गौर, बाबू डहड़ा हर्रैया, हंसपुर बरगदवा, बैरिहवा, बेलकुही मुंडेरवा, रामनगर, पिकौरा बक्स, भानपुर रोड रुधौली, वार्ड नबर 10 महागौरी नगर बभनान, कल्याणपुर, पिकौरा शिवगुलाम, रघऊपुर, मेहदम्पुर, केसरई गौर, पूरा पोस्ट बभनान, परियारपुर कंटेनमेंट जोन बना है। इसके अलावा हर्रैया का मनिकपुर में कंटेनमेंट जोन समाप्त कर दिया गया है। जिले में कोविड-19 के दृष्टिगत अब 120 कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।