अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जंग: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बस्ती जिले से बीजेपी ने आलाकमान को भेजी प्रत्याशियों की सूची
बस्ती: जिला पंचायत चुनावों को कराने के बाद सरकार ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है. 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा. उसी दिन 3 बजे के बाद काम समाप्त होने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जंग: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बस्ती जिले से बीजेपी ने आलाकमान को भेजी प्रत्याशियों की सूची — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: जिला पंचायत चुनावों को कराने के बाद सरकार ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है. 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा. उसी दिन 3 बजे के बाद काम समाप्त होने तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. नामांकन वापसी 9 जुलाई को होगा. जबकि मतदान 10 जुलाई को 11 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चलेगा. 10 जुलाई को ही 3 बजे के बाद मतगणना होगी. हर वोट की ‘कीमत’ हजार रुपये, सुबह-शाम हाल चाल ले रहे प्रत्याशी
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासत गरमा गयी है. अपने चहेतों को कुर्सी पर बैठाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कवायदें तेज कर दी है. विरोधी खेमों को डराने-धमकाने का सिलसिला तेज होते ही कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्य भूमिगत हो गये है. सबसे ज्यादा टिकट मांगने वालों की भीड़ भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे पर देखी जा रही है. सांसद से लेकर विधायकों और जिलाध्यक्ष के यहां टिकट मांगने वाले रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. कई दौर की बैठकों के बाद नामों पर फाइनल सूची ऊपर तक भेजी जा चुकी है.
बीते रविवार को कोर कमेटी की चली मैराथन मीटिंग में कुछ विवादास्पछ सीटों पर चर्चा हुई. सूत्रों की मानें तो जिन नामों को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी. उन्हीं नामों को उपर भेजा गया है. ऐसे में सारा दारोमदार अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर आ गया है विरोधी खेमा सत्तापक्ष को घेरने के लिए सक्रिय है. ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने का सपना देखने वाले फिर से कुर्सी पर बैठने के लिए जीतोड़ पसीना बहा रहे है. ऐसे में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक बार फिर धनबल के साथ बाहुबल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।