मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: सराफा व्यापारी जयराम वर्मा हत्याकांड के खुलासा के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, जल्द खुलासा कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग; 6 जून को गला काटकर हुआ था कत्ल

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को आभूषण व्यवसायी जयराम हत्याकांड के पर्दाफाश और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।…

बस्ती: सराफा व्यापारी जयराम वर्मा हत्याकांड के खुलासा के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, जल्द खुलासा कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग; 6 जून को गला काटकर हुआ था कत्ल
बस्ती: सराफा व्यापारी जयराम वर्मा हत्याकांड के खुलासा के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, जल्द खुलासा कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग; 6 जून को गला काटकर हुआ था कत्ल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को आभूषण व्यवसायी जयराम हत्याकांड के पर्दाफाश और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। अगुवाई सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा कर रहे थे। 



कांग्रेस ने कुशीनगर जनपद के पटरेवा थाना क्षेत्र के नारायण कोठी बाजार में सर्राफा व्यापारी जयराम वर्मा (50) हत्याकाण्ड का खुलासा कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है|



कांग्रेस के बस्ती जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि ,''गत 6 जून को सरार्फा व्यापारी जयराम वर्मा  की लूट और लूट के प्रयास में निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस लूट और हत्याकाण्ड का अभी तक कोई खुलासा न होने से परिवार और स्थानीय लोगों में रोष है। 



वर्मा ने कहा कि,''कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू पिछले 25 दिनों से लूट के खुलासे की मांग को लेकर अनशन पर हैं किन्तु प्रशासन अभी तक लूट और हत्याकाण्ड मामले का खुलासा नहीं कर सका है। कांग्रेसजनों ने मांग किया कि सर्राफा व्यापारी जयराम वर्मा हत्याकाण्ड का खुलासा कर दोषियों को कठोर दण्ड दिलाया जाय।



ज्ञापन सौंपने वालों में , विकास वर्मा, पवन वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, आदर्श पाठक, सोमनाथ निषाद ‘संत जी’, अर्जुन कन्नौजिया, विकास सोनी, राम प्रकाश, लवकुश गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद जलील, नवीन सोनी आदि शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।