मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: आरसेटी के नवनिर्मित भवन हस्तांतरण न होने पर जिलाधिकारी नाराज

बस्ती: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के नवनिर्मित भवन का हस्तान्तरण न किए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने असंतोष व्यक्त किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक…

बस्ती: आरसेटी के नवनिर्मित भवन हस्तांतरण न होने पर जिलाधिकारी नाराज
बस्ती: आरसेटी के नवनिर्मित भवन हस्तांतरण न होने पर जिलाधिकारी नाराज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के नवनिर्मित भवन का हस्तान्तरण न किए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने असंतोष व्यक्त किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि पूर्व में 31.10.2020 तक नये भवन में प्रशिक्षण शुरू कराने का निर्देश दिये जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है। आरसेटी (Rural Self Employment Training Institute) के निदेशक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि भवन के फ्लोरिंग एवं पेंटिंग का कार्य अवशेष है। विभाग द्वारा भवन पूरा करने का अन्तिम तिथि 30 जून 2021 तक बढा दिया गया है। उन्होने बताया कि कोविड-19 के कारण लाकडाउन के दौरान निर्माण कार्य रूका हुआ था। 



जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण संस्थान द्वारा वर्ष 2015-16 एवं 2016-17, 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में एन0आर0एल0एम0 के प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति अभी तक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा उपायुक्त को निर्देश दिया कि 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराये। 



 उन्होने आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण न किए जाने पर विभिन्न बैंक शाखाओं को 31 दिसम्बर तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है। वर्ष 2019-20 में कुल 156 ऋण आवेदन पत्र प्रेषित किए गये है, जिसमें से 82 अस्वीकृत, 13 स्वीकृत तथा 61 लम्बित है। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में बैंक की विभिन्न शाखाओ को 39 आवेदन पत्र प्रेषित किए गये है, जिसमें से 26 अस्वीकृत, 04 स्वीकृत तथा 09 लम्बित है। 



आरसेटी के निदेशक एसके पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 25 कार्यक्रम संचालित करके 625 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 10 कार्यक्रम के द्वारा 309 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। बैठक में लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, भारतीय स्टेट बैंक से राकेश कुमार पाण्डेय, संजेश श्रीवास्तव, बड़ौदा यूपी बैंक के अशोक कुमार पाण्डेय, उदय प्रकाश पासवान, एके सिंह, संदीप वर्मा, डाॅ0 ओम प्रकाश त्रिवेदी तथा विभिन्न बैंको के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।