मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना का कहर: बस्ती जिले में नाइट कर्फ्यू लागू, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक, सभी दुकानें- प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बस्ती जिले में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित केस के मद्देनजर बस्ती जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। बस्ती जिले में रात्रि…

कोरोना का कहर: बस्ती जिले में नाइट कर्फ्यू लागू, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक, सभी दुकानें- प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
कोरोना का कहर: बस्ती जिले में नाइट कर्फ्यू लागू, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक, सभी दुकानें- प्रतिष्ठान रहेंगे बंद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बस्ती जिले में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित केस के मद्देनजर बस्ती जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। बस्ती जिले में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू। शासन के निर्देशानुसार 100 के अधिक केस आने वालों जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान सभी दुकानें प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक रहेगी।




बस्ती जिले में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित केस के मद्देनजर आज रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया गाया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने दी नाईट कर्फ्यू लगाने की जानकारी। 14 अप्रैल को जिले में कोरोना के 106 केस आए थे । सावधानी के तौर पर सुरक्षात्मक दृष्टि से नाइट कर्फ्यू रात 09:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यक्तियों के आने-जाने पर रहेगी रोक।



डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि,''जिले में बढ़ते हुए संक्रमित केसेज को देखते हुए आज से मुंडेरवा सीएचसी को एल-1 कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है।  सदर एवं हरैया तहसील में 02-02 तथा भानपुर एवं रुधौली तहसील में 01-01 एल-1 अस्पताल शुरू किया जाएगा|





सभी एल-1 हॉस्पिटल सीएचसी या पीएचसी पर संचालित किए जाएंगे| इसकी तैयारी करने के लिए सीएमओ तथा एमओआईसी को निर्देशित कर दिया गया है|  जिले के सभी सीएचसी पर 30 बेड का ऑक्सीजन युक्त वार्ड स्थापित है| यहां पर मरीजों को भर्ती करके उनका समुचित इलाज करने की पूरी सुविधाएं हैं| होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों जिनके पास थर्मामीटर या पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध नहीं है, , उन्हें नजदीक के सीएचसी में भर्ती किया जाएगा। 




डीएम सौम्या अग्रवाल ने ''विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 बेड का अलग वार्ड बनाकर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाएं| मरीजों के निशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था कराएं| संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ को भी निर्देशित किया है कि वे एल-1 हॉस्पिटल की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं| इसके अंतर्गत विकास भवन स्थित कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में 24 घंटे डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। कंट्रोल रूम के नंबर- 05542-287774 पर फोन करके कोई भी करोना संक्रमित व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श कर सकेगा।





डीएम ने प्रवासियों के नमूने न कराने पर असंतोष व्यक्त किया है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि लगभग एक हजार से अधिक प्रवासी जिले में आ चुके हैं, मगर अभी तक मात्र 250 प्रवासियों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है। सदर एवं कप्तानगंज में यह संख्या भी शून्य है। उन्होंने टीका की वेस्टेज रोकने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।



डीएम ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के टीकाकरण के रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्तुत करने का निर्देश डॉ. सीएल कन्नौजिया को दिया है। समीक्षा में कुदरहा, बहादुरपुर, बस्ती सदर, रामनगर में दैनिक टीकाकरण कम पाए जाने पर  कार्ययोजना के अनुसार कर्मियों का लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसके अनुसार लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक प्रतिदिन 700 लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। सप्ताह में तीन दिन ब्लॉक तथा अन्य तीन दिन कोटेदार के माध्यम से लोग टीकाकरण केंद्र पर आएंगे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।