बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे स्वाट टीम ने नकली नोटों के सप्लाई करने वाले गिरोह को दबोच लिया| बस्ती एसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को ये कामयाबी मिली। पुलिस ने बताया कि 25 हज़ार रुपये के नकली नोट के साथ बस्ती जिले का निवासी अरशद ख़ान और गोंडा जिले के शाकिर अली सहित (6 लोग) आधा दर्जन नकली नोट के कारोबारीयो को किया गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने बताया कि, अभियुक्तों के पास से 2 हज़ार की नौ, 5 सौ की 6 और 50 रुपये की 80 नोट किया बरामद।
एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि नकली नोट सप्लाई करने वाले इस गिरोह को काफ़ी दिनों से तलाश की जा रही थी| ये लोग नेपाल से नोट लाकर कोलकाता और बस्ती समेत कई जिलों मे सप्लाई करते थे। पूछताछ में आरोपी अरशद ख़ान और शाकिर अली ने बताया कि, नेपाल से लाकर जाली नोट छापने का धंधा वह बहराइच में करता था और अपने साथियों के साथ मिलकर उन रुपयों को खपा देता था| आरोपी ने बताया कि, दलाल के माध्यम से 50 हजार रुपये लेकर उसे एक लाख फेक करेंसी छापकर दे देते थे|
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
22 February,2019
22 February,2019
22 February,2019
22 February,2019
22 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
19 February,2019