Basti: फर्जी निकला डकैती का आरोप, पुलिस ने शिकायतकर्ता को भेजा जेल
लालगंज: थाना लालगंज क्षेत्र के महादेवा कस्बे में तीन दिन पहले दर्ज कराई गई कथित डकैती की घटना का सच सामने आ गया है। पुलिस की जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। जांच पूरी होते ही पुलिस ने शिकायतकर्त…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Basti: फर्जी निकला डकैती का आरोप, पुलिस ने शिकायतकर्ता को भेजा जेल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लालगंज: थाना लालगंज क्षेत्र के महादेवा कस्बे में तीन दिन पहले दर्ज कराई गई कथित डकैती की घटना का सच सामने आ गया है। पुलिस की जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। जांच पूरी होते ही पुलिस ने शिकायतकर्ता भरत मिलन यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रौतापार निवासी भरत मिलन यादव महादेवा में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। दुकान की हिस्सेदारी को लेकर उनका अपने बड़े भाई संत मिलन यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। इसी विवाद के बीच 21 सितंबर को भरत मिलन ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बड़े भाई संत मिलन और दो भतीजों लाल बहादुर व हरिओम ने दुकान का ताला तोड़कर तीन सिंचाई मशीन, एक टुल्लू पंप और 50 हजार रुपये नगद लूट लिए।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपितों को हिरासत में लिया। मगर साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर स्पष्ट हो गया कि कथित डकैती महज दबाव बनाने के लिए रची गई कहानी थी।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जांच में आरोप असत्य पाए जाने पर शिकायतकर्ता भरत मिलन के खिलाफ झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने और झूठी जानकारी प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।