पटना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को पटना के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे| करीब साल बाद पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस (Congress) की यह पहली सार्वजनिक सभा होगी| कांग्रेस की इस रैली को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। पूरा शहर राहुल गांधी के पोस्टर्स से भरा हुआ है|
हम गठबंधन के सारे लोग मिलकर पहले लोकसभा चुनाव और फिर बिहार चुनाव में जीतने जा रहे हैं। हम सब मिलकर आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे : कांग्रेस अध्यक्ष
मोदी जी अपने मित्रों को हजारों करोड़ रुपए देते हैं और देश के किसानों को साढ़े तीन रुपए। आज मैं घोषणा करता हूँ कि हमारी सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को न्यूनतम सुनिश्चित आमदनी देगी और हम ये करके दिखाएंगे : कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस कि सरकारों ने पहले भी हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, तकनीकी क्रांति, भोजन का अधिकार, मनरेगा जैसे ऐतिहासिक काम किए हैं और हम आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे हम मोदी जी की तरह झूठे वादे नहीं करते : कांग्रेस अध्यक्ष
मैंने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को कह दिया है कि किसान के लिए फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाइए। अगर आप हमें मौका दोगे तो हम बिहार के किसानों को भी समृद्ध बनाएँगे : कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi
शिक्षा, रोजगार और कृषि के अवसर बिहार से चोरी हो गए। किसान बीमा राशि का भुगतान करते हैं और जब उनकी फसल नष्ट हो जाती है तो उन्हे बीमा का पैसा नही मिलता है, उसका लाभ बीमा कंपनियों को मिलता है:
पहले हरित क्रांति पंजाब-हरियाणा से शुरू हुई थी, अब मैं चाहता हूँ कि अगली हरित क्रांति राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हो और इसमें बिहार का नाम भी शामिल हो : कांग्रेस अध्यक्ष
पहले बिहार शिक्षा का केंद्र होता था, आज बेरोजगारी का केंद्र है। आप गुजरात जाते हो, महाराष्ट्र जाते हो तो भाजपा के लोग आपको मार कर भगाते हैं। हम बिहार को फिर गौरवशाली बनाएंगे : कांग्रेस अध्यक्ष
मैं झूठा वादा नहीं करता। आज पटना यूनिवर्सिटी की हालत खराब है। हम सत्ता में आते ही पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे : कांग्रेस अध्यक्ष
क्या यहां कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे अपने बैंक खाते में 15 रुपए लाख मिले, जैसे श्री मोदी ने वादा किया था…? एक किसान परिवार को नए बजट में केवल 17 रुपए/ दिन मिला: कांग्रेस अध्यक्ष
तत्कालीन रक्षा मंत्री कहते हैं कि मुझे राफेल डील का पता नहीं है। मोदी जी अपने मित्र की जेब में 30000 करोड़ रुपए डालते हैं और किसानों को सिर्फ 17 रुपए, हम ये नहीं होने देंगे : कांग्रेस अध्यक्ष
हमने 526 करोड़ के हिसाब से राफेल डील की थी, लेकिन मोदी जी और अनिल अम्बानी हवाई जहाज से फ्रांस जाते हैं। वहां के राष्ट्रपति होलांद से कहते हैं कि हम आपको 1600 करोड़ रुपए देंगे, लेकिन डील अम्बानी को देनी पड़ेगी : कांग्रेस अध्यक्ष
जब जेटली जी को किसानों का कर्ज माफ़ करने के लिए कहा जाता है, तो वो कहते हैं यह हमारी नीति नहीं है। वो कहते हैं, हम उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ करेंगे, किसानों का नहीं : कांग्रेस अध्यक्ष
हमने चुनाव में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार आते ही दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ़ होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के किसानों का हमने मात्र दो दिन में कर्जा माफ़ किया: कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi
नोटबंदी में आप सबको लाइन में लगा दिया और आपकी जेब से पैसा निकालकर विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के जेब में डाला जाता है। नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है: कांग्रेस अध्यक्ष
बीजेपी ने कहा कि उन्होंने हाल के बजट में किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। किसान को RS. 17 / दिन देना उनके लिए ऐतिहासिक है। अनिल अंबानी के बारे में क्या है जिन्हें 30,000Cr, मेहुल चोकसी- 35,000Cr, नीरव मोदी- Modi 30,000Cr…? : कांग्रेस अध्यक्ष
इस ऐतिहासिक रैली के आयोजन के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और धन्यवाद। आज ये तय हो गया है कि बिहार में हमारी सरकार आने वाली है : कांग्रेस अध्यक्ष
पटना विश्वविद्यालय बनेगा अंतरराष्ट्रीय University : राहुल गांधी
एमपी सीएम कमल नाथ : सीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मैंने पहली बार कृषि ऋण माफ किया था। आज 3 फरवरी है, 3 मार्च तक हम 30 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ कर देंगे। 3 मार्च के बाद, हम बाकी 15 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ करेंगे
-JanAakanshaRally, पटना में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल: आज समस्याओं का बादल गहरा गया है। संविधान और संवैधानिक संस्थान खतरे में हैं। किसान मुसीबत में हैं। बेरोजगारी चरम पर है। लूट का आयोजन किया जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार एक बार फिर उठेगा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (MP CM Kamal Nath) , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot), छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अहमद पटेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel & Ahmed Patel) के साथ गांधी मैदान में होने वाली अपनी रैली के लिए पहुंच चुके हैं।
Congress President @RahulGandhi, newly elected Congress CMs @bhupeshbaghel, @ashokgehlot51, @OfficeOfKNath and AICC treasurer @ahmedpatel on a flight to Patna to attend the #JanAkankshaRally pic.twitter.com/HpBSiGsZ53
— Congress (@INCIndia) February 3, 2019
इस रैली में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के अन्य सहयोगी राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी सहित कांग्रेस के बिहार के कई अन्य कद्दावर नेता शामिल होंगे।
रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं।
बिहार: पटना के गांधी मैदान के दृश्य जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी के जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।
Bihar: Visuals from Gandhi Maidan in Patna where Congress President Rahul Gandhi will address party's #JanAkankshaRally today. pic.twitter.com/5bBT72JZ0r
— ANI (@ANI) February 3, 2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
29 July,2018