मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केप्री ग्लोबल ने पेश किया 400 करोड़ का एनसीडी इश्यू

मुंबई (अनिल बेदाग) : केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (“कंपनी”) ने 1,000 रुपये अंकित मूल्य वाले सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध और रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के पब्लिक इश्यू की घोषणा की है। इस निर…

केप्री ग्लोबल ने पेश किया 400 करोड़ का एनसीडी इश्यू
केप्री ग्लोबल ने पेश किया 400 करोड़ का एनसीडी इश्यू | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (“कंपनी”) ने 1,000 रुपये अंकित मूल्य वाले सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध और रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के पब्लिक इश्यू की घोषणा की है। इस निर्गम का बेस साइज 200 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये तक का ग्रीन शू ऑप्शन उपलब्ध है। इस प्रकार इश्यू का कुल आकार अधिकतम 400 करोड़ रुपये होगा। इस ऑफर के लिए ट्रस्ट इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रमुख प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा, “एनसीडी के पब्लिक इश्यू की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी है। केप्री ग्लोबल एक मजबूत और विविधीकृत, खुदरा-केंद्रित एनबीएफसी है, जो गैर-जमानती डिपॉजिट स्वीकार नहीं करती। हम एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षित और कोलैटरल आधारित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराते हैं। हमारी 14 वर्षों से अधिक की विशेषज्ञता, मजबूत निष्पादन क्षमता और भारत के वित्तीय क्षेत्र में गहरी उपस्थिति हमें आगे की विकास संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार करती है।”

ये एनसीडी निवेशकों को 8.55% से 9.70% वार्षिक कूपन रेट का अवसर देंगे, जिसमें मासिक और वार्षिक ब्याज भुगतान दोनों विकल्प शामिल हैं। निवेशकों के लिए अवधि विकल्प 18 महीने, 36 महीने, 60 महीने और 120 महीने तय किए गए हैं। इस निर्गम को बीएसई लिमिटेड पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।