मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से भारी तबाही, अब तक 4 शव बरामद, कई घरों को पहुंचा भारी नुकसान

पिथौरागढ़/देहरादून: बरसात के दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। हाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा घटना उत्तराखंड के पिथौ…

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से भारी तबाही, अब तक 4 शव बरामद, कई घरों को पहुंचा भारी नुकसान
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटने से भारी तबाही, अब तक 4 शव बरामद, कई घरों को पहुंचा भारी नुकसान | फ़ोटो: TVL News

पिथौरागढ़/देहरादून: बरसात के दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। हाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सामने आई है, जहां बादल फटने और भूस्खलन की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की सूचना है।बादल फटने से कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा तो कई गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है।



उत्तराखंड पुलिस ने बताया,''पिथौरागढ़ ज़िले के जुम्मा गांव में लगातार बारिश से नुकसान हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने अब तक 3 बच्चों सहित 4 शव बरामद किए हैं। खोज, बचाव और राहत कार्य जारी है|



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। 



पिथौरागढ़ हादसे को लेकर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा,पिथौरागढ़ ज़िले के सीमांत क्षेत्र धारचूला में बादल फटने से 7 लोगों के गायब होने या मलबे में दबे होने सूचना मिली है। ज़िलाधिकारी वहां चले गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें गई हैं। जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी तक 3 बच्चों के शव बरामद हुए हैं| जिन लोगों के घर बह गए हैं उन्हें अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।



पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा,'' मैं खुद वहां जाना चाह रहा था लेकिन मौसम की खराबी के कारण नहीं जा पाया। जैसे ही मौसम ठीक होगा हम वहां जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे



धामी ने कहा,''मैं संभवत: कल वहां जाउंगा। मैंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वहां के सभी अधिकारियों से बात की है। राहत दल वहां पहुंच गए हैं। मैं वहां जाकर देखूंगा, किसी घोषणा की जरूरत होगी तो करेंगे। वहां हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।