देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ते समय विद्युत करंट आने से संविदा विद्युत कर्मचारी की शनिवार को मौत हो गई। ग्रामीण कर्मचारी का शव कब्जे में लेकर हंगामा करने लगे। लोगों के आक्रोश को देख कर्मचारी विद्युत उपकेन्द्र छोड़ कर फरार हो गए। तीन घंटे के नोक झोंक के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपा।
मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव के रहने वाले आनन्द साहनी उर्फ छोटू(26) पुत्र सारंग साहनी विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। विभाग ने लार, खेमादेई और कुण्डौली विद्युत उपकेन्द्र पर एक ठेकेदार को अनुरक्षण कार्य के लिए ठेका दिया हुआ है। तीनों उपकेन्द्र का चार्ज एक ही जेई को है। शनिवार को लार विद्युत उपकेन्द्र में आंधी पानी में अजना चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था। जेई के निर्देश पर आनन्द ढाई बजे के लगभग ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ रहा था। इसी बीच कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। संविदा कर्मचारी विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। आस पास के लोग उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को हुई तो वह अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिए। घटना की जानकारी होते ही कर्मचारी उपकेन्द्र छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर थानेदार विजय सिंह गौर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने मना कर दिया। इसको लेकर ग्रामीणों से नोक झोक होने लगा।
ग्रामीण जेई, ठेकेदार और कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। तीन घंटे तक चले नोकझोक और हंगामा के बाद पुलिस आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद शाम छह बजे परिजन और ग्रामीणों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि युवक की विद्युत करंट से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
29 July,2018