इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कंटेनर से 'भिड़ी' डबल डेकर बस, 4 लोगों की मौत, 42 गंभीर रूप से घायल
इटावा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। सैफई इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को लेकर गोरखपुर से अजमेर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कंटेनर से 'भिड़ी' डबल डेकर बस, 4 लोगों की मौत, 42 गंभीर रूप से घायल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
इटावा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। सैफई इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को लेकर गोरखपुर से अजमेर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक टक्कर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है| जबकी 42 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया।
इटावा के ADM ने बताया कि,'यात्रियों को लेकर गोरखपुर से अजमेर जा रही एक स्लीपर बस की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऐक्सीडेंट हो गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल 42 लोगों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इटावा SSP जय प्रकाश सिंह ने बताया कि,''आज भोर में करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि गोरखपुर से अजमेर जा रही एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में 4 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें दो सवारी में से एक बच्ची थी और दोनों गाड़ी चालकों की मृत्यु हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
मृतकों की पहचान- आगरा निवासी आशी उर्फ श्रेया (7) पुत्री प्रदीप कुमार; राजस्थान के झुंझुनूं के भूरकेश्वर निवासी हामिद अली (35) पुत्र अयूब; कलवार रोड जयपुर (राजस्थान) के गुर्जर कॉलोनी के पार्थिक नगर निवासी सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल और करौली (राजस्थान) के रघुवंशी तहसील करौली निवासी सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी के रूप में हुई है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।