गोंडा न्यूज़ : जिलाअधिकारी सिफारिशी पत्र पहुंचते ही जिला अस्पताल हड्डी विशेषज्ञ ने पत्रकार को लखनऊ किया रिफर
गोंडा पिछले शनिवार को काशीराम कॉलोनी निवासी पत्रकार इकबाल हुसैन को जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड के बेड नंबर आठ पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह द्वारा भर्ती करके मंगलवार को ऑपरेशन करने की बात कही थी। इस बी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें92 बार पढ़ा गया
गोंडा न्यूज़ : जिलाअधिकारी सिफारिशी पत्र पहुंचते ही जिला अस्पताल हड्डी विशेषज्ञ ने पत्रकार को लखनऊ किया रिफर — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा पिछले शनिवार को काशीराम कॉलोनी निवासी पत्रकार इकबाल हुसैन को जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड के बेड नंबर आठ पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह द्वारा भर्ती करके मंगलवार को ऑपरेशन करने की बात कही थी। इस बीच ऑपरेशन से पहले कई बोतल खून भी चढ़वाई। इकबाल हुसैन का इलाज जारी था और मंगलवार को ऑपरेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी, इस बीच मंगलवार को इकबाल हुसैन के पुत्र जिला अधिकारी से मिलकर निशुल्क ऑपरेशन अस्पताल से ब्लडऔर निशुल्क दवाएं एवं जो अस्पताल में दवा ना हो उसको लोकल परचेज कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को पत्र लिखकर सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की थी। लेकिन जिलाधिकारी का पत्र अस्पताल में पहुंचने पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह का मूड चेंज हो गया और उन्होंने पत्रकार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। मरता क्या नहीं करता पत्रकार के परिजनों द्वारा जिला अस्पताल से उसे एक नर्सिंग होम में ले जाकर भारती कराया है। बताते चलें इकबाल हुसैन के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी जिसको लेकर वह ऑपरेशन करना चाहता था लेकिन प्राइवेट में ऑपरेशन करने के लिए उसके पास उतना पैसा नहीं था।तो उसके द्वारा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कैलाश वर्मा से संपर्क किया कैलाश नाथ वर्मा ने एक कवरिंग पत्र लगाते हुए जिला अधिकारी से सहयोग करने की अपेक्षा की थी।
हड्डी विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह का जिला अस्पताल के सामने चल रहा नर्सिंग होम
जिला अस्पताल में कार्यरत अधिकांश चिकित्सक खुलेआम प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, कुछ ने तो अपने नर्सिंग होम बनवा लिए हैं कुछ दूसरे के नाम के नर्सिंग होम में पूरा समय देते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीज को यह चिकित्सक देखने के बाद स्वयं अपने डिस्पेंसरी नर्सिंग होम में बुलाते हैं जहां जमकर वसूली करते हैं। यही नहीं अस्पताल में दर्जनों की संख्या में दलाल है। जो प्रत्येक डॉक्टर के आगे पीछे या उनके साथ लगे रहते हैं,और मरीजों को बहला फुसलाकर कर संबंधित डॉक्टर के डिस्पेंसरी और नर्सिंग होम में ले जाकर उसका दोहन करते है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।