गोंडा: बिना काम कराए ही निकाल ली कंपोजिट ग्रांट की धनराशि, 541 प्रधानाध्यापकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, DM ने 1 सप्ताह का दिया समय
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कंपोजिट ग्रांट में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों द्वारा धांधली किये जाने का मामला| 541 बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार|डी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
गोंडा: बिना काम कराए ही निकाल ली कंपोजिट ग्रांट की धनराशि, 541 प्रधानाध्यापकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, DM ने 1 सप्ताह का दिया समय — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कंपोजिट ग्रांट में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों द्वारा धांधली किये जाने का मामला| 541 बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार|
डीएम की जांच में हुआ खुलासा....बिना काम कराए ही निकाल ली गई कमपोजिट ग्रांट की धनराशि| जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने लापरवाह प्रधानाध्यापकों को 1 सप्ताह का दिया समय|
1 सप्ताह के अंदर कंपोजिट ग्रांट की निकाली गई धनराशि के सापेक्ष कार्य पूरा कराकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट दें| 1 सप्ताह के अंदर धनराशि के सापेक्ष कार्य पूरा न करने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा|
सरकारी धन के गबन धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज कराया जाएगा मुकदमा| साथ ही साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के दिए आदेश।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बेसिक शिक्षा की योजनाओं की जांच कराई तो कंपोजिट ग्रांट में हेराफेरी का मामला सामने आया। उन्होंने जांच के आधार पर 541 प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी की। जांच रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट की राशि निकाल ली गई और मौके पर काम कराया ही नहीं गया। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित 541 प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि कंपोजिट ग्रांट की निकाली गई राशि के सापेक्ष कार्य पूरा कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट दें। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं कि एक सप्ताह में कार्य पूरा न करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएं तथा विभागीय कार्रवाई भी शुरू करें।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।