मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी, क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

गोंडा:सरकार भले ही सरकारी कार्यालय से भष्ट्राचार को खत्म करने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत इससे अलग है हम बात कर रहे यूपी के गोंडा जिले की जहा पर सीएमओ आफिस में तैनात बाबू से लेकर अधिकारी तक रिस्वतख…

गोंडा CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी, क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
गोंडा CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी, क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:सरकार भले ही सरकारी कार्यालय से भष्ट्राचार को खत्म करने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत इससे अलग है हम बात कर रहे यूपी के गोंडा जिले की जहा पर सीएमओ आफिस में तैनात बाबू से लेकर अधिकारी तक रिस्वतखोरी का खेल चल रहा है।




गोंडा सीएमओ आफिस में तैनात कनिष्ठ लिपिक शशि कांत श्रीवास्तवा का रिस्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में साफ दिख रहा है कि 500 के नोटो की गड्डियां रिस्वत लेकर अपने जेब मे रख देखा जा सकता है। मामला यही नही खत्म होता है। उस वीडियो में सीएमओ के नाम से लेकर बाबू का पैसा लेने देना का पूरा हिसाब को सुना व देखा जा सकता है। आइए हम आपको पहले दिखाते से सीएमओ कार्यलय में आफिस में खुलेआम रिस्वत लिया जा रहा आप को देखिए और समझिए पूरा खेल........




जिले में सीएमओ कार्यलय में खुलेआम रिस्वत का खेल चल रहा है। हम ऐसे ही स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों व अधिकारी भष्ट्राचार की पोल खोलेंगे। स्वास्थ्य विभाग जनता की सबसे जरूरी सेवाओं में शामिल है। इस विभाग में रिस्वतखोरी का खेल चल रहा है। इसको हम वीडियो के ज़रिए हम आपको दिखाएंगे की कैसे होता है स्वास्थ्य विभाग में सरकारी धन का बंदर बाँट होता है। विभाग ने सप्लाई का खेल में रिस्वतखोरी का खेला जा रहा और सरकारी धन का बंदर बाट हो रहा है। 




स्वास्थ्य विभाग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो स्वास्थ्य विभाग की हकीकत सामने लाने के लिए काफी है वीडियो में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि सीएमओ ऑफिस में तैनात शशि श्रीवास्तव नाम का एक बाबू है जो सीएमओ व कार्यालय में भष्ट्राचार के कारनामो का हिसाब रखता है और ठेकेदारों से कमीशन वसूलने के कार्य करता है जो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कार्यालय मेंं कनिष्ठ लिपिक वीडियो में ठेकेदार से पूर्व में किये गए कार्य को लेकर लेन देन की बात रहा है और नोटों की गड्डी लेते हुए भी साफ नजर आ रहा है। 




ठेकेदार साफ शब्दों में कह रहा है कि आप बात समझिए आपका विभागीय मामला है। आप आधा आधा बांट लीजियेगा हमे बीच मे मत लाइये वहीं ठेकेदार यह भी कह रहा है कि 50 हज़ार मैने पहले दिया था वो वापस न करे 50 हज़ार हम सीएमओ साहब को दे चुके हैं। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि कमीशन खोरी को लेकर सीएमओ ऑफिस में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है। यही नहीं कमीशन को लेकर बाबू द्वारा पर्ची पर पूरा हिसाब किताब लिख कर रखा गया है। ये कनिष्ठ लिपिक ठेकेदार का काम बड़ी ही ईमानदारी से करने को कह रहा है। वो इस लेनदेन में पारदर्शिता रखने को कह रहा है कि काम उन्होंने कराया है तो उनके सामने ये ना हो कि चुपके से सब रख लिए। आइए दिखते है सीएमओ कार्यालय मेंं रिश्वतखोरी का किस तरीके सेे चलता खेल.....








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।