मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपये के मामले में ईडी की एंट्री, पकड़े गए आरोपियों से करेंगी पूछताछ; हवाला के जरिए भेजी गई थी रकम

गोंडा: गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपए का मामला: गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपए के मामले में अब ED (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम भी पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करें…

गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपये के मामले में ईडी की एंट्री, पकड़े गए आरोपियों से करेंगी पूछताछ; हवाला के जरिए भेजी गई थी रकम
गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपये के मामले में ईडी की एंट्री, पकड़े गए आरोपियों से करेंगी पूछताछ; हवाला के जरिए भेजी गई थी रकम — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपए का मामला:  गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 65 लाख रुपए के मामले में अब ED (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम भी पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करेंगी| वही ,मामले में ATS की टीम व आयकर विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की है|



चेकिंग के दौरान बरामद होने के बाद जाँच तेज हुई| गोंडा में हवाला के जरिये 65 लाख रुपये भेजे गए थे| गोंडा के रास्ते नेपाल बॉर्डर बढ़नी लेकर चावल की बोरी में भर करके 65 लाख रूपए ले जा रहे थे| एसडीएम करनैलगंज व करनैलगंज पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े थे रुपए 65 लाख रुपए| भारी मात्रा में पैसा बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीमों ने शुरू की थी बड़ी कार्रवाई|



बीते दिनों लखनऊ में हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे थे| हवाला कारोबारियों के ठिकानों से 3 करोड़ 20 लाख रुपए की हुई थी बरामदगी| बीते 21 जनवरी को गोंडा में एक वाहन से 65 लाख रुपये की नकदी एवं चुनाव सामग्री बरामद हुई थी।



2 वाहनों से पकड़ी गई थी 67 लाख की नकदी 

शुक्रवार (21 जनवरी 2022) को चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी एवं उड़न दस्ते के संयुक्त अभियान में एक वाहन से 65 लाख और दूसरे वाहन से दो लाख रुपये बरामद हुए थे। वाहनों को सीज करने व सामग्री को जब्त करने के साथ-साथ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एक वाहन से ही 65 लाख रुपये मिला था।



शुक्रवार (21 जनवरी 2022) को गोंडा- लखनऊ राजमार्ग के बहराइच बॉर्डर पर एक कार को को प्रशासन ने रोका और तलाशी ली तो 65 लाख रुपये बरामद हुए थे। वाहन में सवार कन्हैया अग्रवाल व चंदन अग्रवाल निवासी बढ??नी सिद्धार्थनगर बरामद रुपये का कोई साक्ष्य नहीं दे सके। शुक्रवार को बरामद रुपये के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि रुपये को जब्त कर लिया गया और वाहन भी सीज किया गया है। दोनों से पुलिस रुपयों के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। यह लोग लखनऊ से बढ़नी जा रहे थे। आयकर विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया है। 



चेकिंग के दौरान एक अन्य वाहन से दो लाख का कैश भी बरामद हुआ था| एसडीएम हीरालाल ने बताया था कि चेकिंग के दौरान एक कार में सवार आमोद कुमार गुप्ता व कार चालक बाबू निवासी खरगूपुर के पास से दो लाख का कैश मिला। जिसका कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। कैश को जब्त किया गया।


रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।