मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

IRCTC वेबसाइट हैक कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई: गोंडा में गैंगस्टर की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर कार्रवाई

गोंडा: IRCTC की वेबसाइट हैक करके करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई| गोंडा में बस्ती पुलिस ने IRCTC वेबसाइट हैक कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ संपत्ति कुर्…

IRCTC वेबसाइट हैक कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई: गोंडा में गैंगस्टर की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर कार्रवाई
IRCTC वेबसाइट हैक कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई: गोंडा में गैंगस्टर की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर कार्रवाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: IRCTC की वेबसाइट हैक करके करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई|  गोंडा में बस्ती पुलिस ने IRCTC वेबसाइट हैक कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले के खिलाफ संपत्ति कुर्क की बड़ी कार्रवाई की| बस्ती पुलिस ने गोंडा में शमशेर की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क की| अवैध ई- टिकटिंग के मास्टरमाइंड मोहम्मद हामिद अशरफ का दोस्त है शमशेर आलम|



गोंडा के गौरा चौकी में बस्ती पुलिस ने शमशेर आलम की आठ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की | हामिद अशरफ के साथ मिलकर शमशेर आलम काम करता था| शमशेर आलम के स्कूल को हामिद ने जिलेटिन रॉड से उड़ाया था ......स्कूल में कराया था ब्लास्ट| हामिद ने उधार पैसों को लेकर अंजाम को वारदात दी थी | 



बताया कि शमशेर आलम के नाम से पांच ट्रक, एक फॉर्च्यूनर और भी गाड़ियां हैं| आईआरसीटीसी के वेबसाइट को हैक करके ई टिकटिंग का अवैध तरीके से पैसा कमाने वाला शमशेर आलम, पुत्र निसार अहमद, निवासी कोल्ही गरीब थाना खोड़ारे जिला गोंडा की लगभग आठ करोड़ की प्रापर्टी शुक्रवार शाम 6:00 बजे कुर्क की गई ।



शमशेर आलम निवासी कोल्ही गरीब ने आईआरसीटीसी के वेबसाइट को हैक करके अवैध तरीके से पैसा कमा कर गोंडा जिला में प्रॉपर्टी बनाई थी। अपने परिवार और रिश्तेदारों के नाम भी प्रॉपर्टी खरीद रखी थी।  बस्ती जिलाधिकारी के आदेश पर बस्ती नायब तहसीलदार केके मिश्रा और मनकापुर के नायब तहसीलदार और गौरा चौकी के चौकी इंचार्ज एसआई अरुण कुमार फोर्स के साथ मनकापुर तहसील के स्टाफ के लोगों ने शमशेर आलम की कई जगह पर प्रॉपर्टी कुर्क की।



नायब तहसीलदार बस्ती केके मिश्रा ने बताया शमशेर आलम बस्ती जिले का गैंगस्टर है। न्यायालय जिलाधिकारी बस्ती के आदेश पर गोंडा जिलाधिकारी के अनुपालन में शेर आलम की प्रॉपर्टी कुर्क की गई है। उसने आईआरसीटीसी वेबसाइट को हैक करके ई टिकट के माध्यम से करोड़ों रुपए का धन बनाया था।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।