मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ :प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर, पीड़ित ने एडीएम से की शिकायत

इटियाथोक थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे एक फरियादी ने ए‌डीएम को बताया कि वह हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर महीने भर से दौड़ लगा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को आयोजित सम…

गोंडा न्यूज़ :प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर, पीड़ित ने एडीएम से की शिकायत
गोंडा न्यूज़ :प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर, पीड़ित ने एडीएम से की शिकायत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


इटियाथोक थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे एक फरियादी ने ए‌डीएम को बताया कि वह हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर महीने भर से दौड़ लगा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।  


शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नगर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनसुनवाई की। इस दौरान तीन शिकायती पत्र आए जो राजस्व विभाग से संबंधित रहे। तीनों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन किया गया।


इटियाथोक थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का निर्देश दिया।


ज्वालापुरवा पारासराय निवासी अब्दुल कलाम ने कहा कि गांव के ही खलिहान व बंजर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया


लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। भगवान प्रसाद पांडेय ने कहा कि बिशनपुर तिवारी में उनकी भूमि पर विपक्षी कब्जा किए हुए हैं।


राज बहादुर निवासी पारासराय व रामबरन के बीच रास्ते को लेकर विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। मायाराम पुत्र राम लखन निवासी पारासराय ने बताया कि महीने भर से वह हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर दौड़ रहे है।


कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। राजस्व विभाग से जुड़े 6 मामलों को एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने निस्तारण करने का निर्देश दिया है। तरबगंज थाने में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की समस्या सुनी।


इस मौके पर उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन प्रशाद, राजस्व निरीक्षक अमीरुल हसन, लेखपाल रामपूजन सिंह यादव, प्रेमशंकर, राम नारायन बिंद व राजस्व कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।