मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तेज रफ्तार डीजे पिकअप ने ली अनिल कुमार की जान, कुदरहा में दर्दनाक सड़क हादसा

Basti: लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव खुर्द चौराहे पर कल रात लगभग नौ बजे एक दुखद घटना घटी। लालगंज की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल एक पिकअप ट्रक से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया…

तेज रफ्तार डीजे पिकअप ने ली अनिल कुमार की जान, कुदरहा में दर्दनाक सड़क हादसा
तेज रफ्तार डीजे पिकअप ने ली अनिल कुमार की जान, कुदरहा में दर्दनाक सड़क हादसा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

Basti: लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव खुर्द चौराहे पर कल रात लगभग नौ बजे एक दुखद घटना घटी। लालगंज की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल एक पिकअप ट्रक से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। दुर्भाग्य से, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अनिल कुमार (उम्र 27 वर्ष, पिता राम हरख) के रूप में हुई है। वह रविवार रात लगभग 9 बजे अपनी ससुराल पाकड़डाड से घर लौट रहे थे। हथियांव खुर्द चौराहे पर कुदरहा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

 

इस दुर्घटना में अनिल कुमार को गंभीर चोटें आईं।उनकी पत्नी सीमा और 4 साल की बेटी अनुराधा का रो-रो कर बुरा हाल है।कुदरहा चौकी प्रभारी रामानंद सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

रिपोर्ट – वेदप्रकाश चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।