उड़ीसा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उड़ीसा के भवानीपटना, जिला कालाहांडी में एक जनसभा को संबोधित किया | राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर बोला हमला | जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि, कांग्रेस सरकारों ने आपके रीजन को एक स्पेशल जगह बनाकर दी थी। हम इस बात को स्वीकार करते थे और करते हैं कि आपको स्पेशल मदद की जरुरत है| हमने सबसे बड़ा काम आदिवासी बिल का किया। पेसा कानून के माध्यम से आपके जल, जंगल, जमीन के माध्यम से आपका हक देने का काम किया|
राहुल गाँधी ने कहा कि, नवीन पटनायक जी और बीजेपी आपसे आपकी जमीन छीनना चाहते हैं| आज ओडिशा में नौकरी के अवसर नहीं हैं। युवाओं को काम की तलाश में विभिन्न राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर किया जाता है|
राहुल गाँधी ने कहा कि, मोदी जी ने कहा कि देश के किसानों को वो 17 रुपये देंगे। हमने कहा देश के हर गरीब को चाहे वो किसी भी प्रदेश में हो, कांग्रेस पार्टी गारंटी करके न्यूनतम आमदनी हिंदुस्तान के हर गरीब के बैंक खाते में डालकर दिखा देगी|
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा नेताओं ने खुद का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है, जब किसानों को केवल 3.50 / दिन दिए, किसान के परिवार को 17 / दिन दिए, जबकि उन्होंने भारत के सबसे धनी उद्योगपतियों में से 15-20 लोगों को 3,50,000Cr दिए
राहुल गाँधी ने कहा कि, मनरेगा, आरटीआई, जनजातीय अधिकार और कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य नीतियां आज मोदी सरकार द्वारा नष्ट कर दी गई हैं| हर गरीब को जैसे हमने मनरेगा में रोज़गार दिया वैसे ही हर गरीब के बैंक खाते में ‘मिनिमम इनकम’ देकर दिखा देंगे। झूठ का समय खत्म हो गया है|
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
29 July,2018