जयपुर : राजस्थान के जयपुर (Jaipur) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने एचसीजी मंगलम अस्पताल ( HCG Mangalam Hospital) का उद्घाटन किया| राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वविद्यालय एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो challenge उसके सामने है, कि देश के युवाओं का भविष्य क्या हो…? उन्होने कहा कि, चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हो उसे छात्रों को, किसानों को, नौजवानों को केंद्रबिंदु बनाना पड़ेगा जैसे राहुल जी ने बनाया है। उन्होने कहा कि, कांग्रेस तो आज देश के गांव-गांव में छाई हुई है। कांग्रेस को कोई खत्म नहीं कर सकता। आज देश को कांग्रेस की जरूरत है।
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रख कर हमारी सरकार ने पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं निःशुल्क जांच योजना शुरू की थी। यह एक बेहतरीन योजना है, जिसके अच्छे परिणाम मिले।
उन्होने कहा कि, इसकी सफलता को देखते हुए गुजरात सहित देश के 18 राज्यों की सरकारों ने इस योजना का अध्ययन करवाया। प्रदेश में पिछले कुछ सालों में कई अच्छे प्राइवेट अस्पताल शुरू हुए हैं, लेकिन आवश्यकता यह है कि गरीबों को इन अस्पतालों में सस्ता इलाज सुलभ हो|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, गांवों में बेहतर इलाज सुलभ नहीं होने से आज भी लोग तकलीफ में है। हमारा प्रयास है दूर-दराज के क्षेत्रों में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए कि वहां चिकित्सक,नर्सिंग स्टाफ रूके और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दें।लोगों को यह समझना चाहिए सरकारी अस्पताल में भी अच्छा इलाज मिलता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, राज्य सरकार मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवा योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को मिलाकर ऐसा प्रयास करेगी, ताकि लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिले इसके लिए अनावश्यक औपचारिकताओं को समाप्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, कैंसर का बढ़ता प्रकोप चिंतनीय है, प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में इसके मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। कैंसर विशेषज्ञ इसके कारणों को जानने के लिए सर्वे करवाएं। कैंसर का इलाज बहुत महंगा है। यह कैसे सस्ता हो इसके लिए प्रयास जरूरी हैं।
अशोक गहलोत ने कहा कि, राज्य सरकार वाणिज्यिक आधार के बजाय ‘न लाभ, न हानि‘ के सिद्धांत पर कार्य करने वाले ऐसे चिकित्सा संस्थानों को हरसम्भव मदद देने का प्रयास करेगी। अस्पताल प्रबंधकों को गरीबों और बिना सिफारिश वाले मरीजों को निःशुल्क इलाज सुलभ करवाने की मंशा भी रखनी चाहिए।
नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) द्वारा जारी किए गए बेरोजगारी के आंकड़ों पर CM अशोक गहलोत ने कहा कि, यह वास्तव में चिंताजनक है कि बेरोजगारी 45 वर्ष से अधिक है और यह दर्शाता है कि पिछले 5 वर्षों में मोदी सरकार के कुशासन से प्रणाली में कितने गहरे घाव हो गए हैं, जिसने रोजगार सृजन के बारे में केवल सतही दावे किए हैं।
It is really worrisome that unemployment is at 45 year high and shows how deep wounds in the system have been inflicted by misgovernance of Modi Government in last 5 year which has made only superficial claims about job creation. #HowsTheJobs pic.twitter.com/ZrNs0bkWJ8
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 31, 2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
19 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
18 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
29 July,2018