मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

KD – The Devil का धांसू टीज़र हुआ रिलीज़! 70-80 के दशक की गैंगस्टर ड्रामा की झलक

निर्देशक प्रेम की फिल्म KD – The Devil पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा चुकी है और अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीज़र रिलीज़ कर इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। 1970 के दशक की झलक दिखाने वाला यह…

KD – The Devil का धांसू टीज़र हुआ रिलीज़! 70-80 के दशक की गैंगस्टर ड्रामा की झलक
KD – The Devil का धांसू टीज़र हुआ रिलीज़! 70-80 के दशक की गैंगस्टर ड्रामा की झलक | फ़ोटो: TVL News

निर्देशक प्रेम की फिल्म KD – The Devil पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा चुकी है और अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीज़र रिलीज़ कर इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। 1970 के दशक की झलक दिखाने वाला यह टीज़र प्रेम के डायरेक्शन में बने ऐक्शन से भरपूर गैंगस्टर वर्ल्ड की झलक देता है।


इसमें ध्रुव सरजा अपने रॉ ऐक्शन और एनर्जी के साथ दिख रहे हैं। संजय दत्त ‘ढक देवा’ के रूप में अपने स्टाइलिश स्वैग और दमदार आभा के साथ नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ‘सत्यवती’ के रोल में रॉयल और विंटेज लुक लेकर आई हैं। रमेश अरविंद ‘धर्मा’ के रूप में एक सच्चे इंसान का किरदार निभा रहे हैं। रिशमा नानैया ‘मछलक्ष्मी’ के रूप में रॉ स्वैग लाती हैं, नोरा फतेही ग्लैमर का तड़का लगाती हैं और वी. रविचंद्रन कहानी में एक अलग ही सस्पेंस जोड़ते हैं।


फिल्म की शानदार स्टारकास्ट अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर रही है।


टीज़र लॉन्च इवेंट भी बेहद खास रहा, जहां जाने–माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। फिल्म की कास्ट – ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रिशमा नानैया – भी ग्रैंड एंट्री के साथ पहुंची और फिल्म पर खुलकर चर्चा की।


मेकर्स ने टीज़र लॉन्च को यादगार बनाने के लिए पांच बड़े शहरों में आयोजन किया, जिसकी शुरुआत मुंबई से हुई। इसके बाद 10 से 12 जुलाई के बीच टीम हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और बेंगलुरु में टीज़र को प्रमोट करेगी।


सच्ची घटनाओं पर आधारित यह पीरियड ऐक्शन एंटरटेनर 1970 के दशक के बेंगलुरु की कहानी दिखाती है। KD – The Devil को KVN प्रोडक्शंस प्रस्तुत कर रहा है, इसका निर्देशन प्रेम ने किया है और निर्माता सुप्रीथ हैं। इसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, रिशमा नानैया और वी. रविचंद्रन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।


यह पैन-इंडिया फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।