मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मानसिक रूप से बीमार युवक ट्रेन से लापता, परिवार परेशान

कुदरहा।गुजरात से घर लौट रहा एक मानसिक रूप से बीमार युवक सफर के दौरान अचानक ट्रेन से गायब हो गया। युवक के लापता होने से परिवारजन गहरी चिंता में हैं और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।जानकारी के…

मानसिक रूप से बीमार युवक ट्रेन से लापता, परिवार परेशान
मानसिक रूप से बीमार युवक ट्रेन से लापता, परिवार परेशान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा।

गुजरात से घर लौट रहा एक मानसिक रूप से बीमार युवक सफर के दौरान अचानक ट्रेन से गायब हो गया। युवक के लापता होने से परिवारजन गहरी चिंता में हैं और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी 24 वर्षीय राजन पाल अपने पिता राज देव पाल और चाचा दिनेश पाल के साथ गुजरात के वलसाड से ट्रेन द्वारा बस्ती लौट रहा था। इलाज के लिए उसे घर लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में वह अचानक ट्रेन से उतर गया और फिर कहीं दिखाई नहीं दिया।


परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं लगाया, तो उन्होंने तुरंत जीआरपी और कलवारी थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्टेशनों पर जांच-पड़ताल कर रही है।


राजन की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और वे उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि युवक को ढूंढने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को राजन पाल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।