माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैंड): ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है| नेपियर में पहला वनडे 8 विकेट से जीतने के बाद विराट कोहली की टीम इंडिया ने आज यानी शनिवार को दूसरे वनडे मैच में भी न्यूजीलैंड को 90 रन से पराजित कर दिया| टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 40.2 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात देकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को माउंट मॉनगनुई में ही खेला जाएगा।
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाए। एमएस धोनी 48 और केदार जाधव 22 रन बनाकर नाबाद रहे। शिखर धवन (66) और रोहित शर्मा (87) ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया।
धोनी-जाधव ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए और पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। धोनी ने 33 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 48 जबकि जाधव ने 10 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए।
पूरी टीम 40.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई| भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 90 रन से हराया, 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को 2-0 से लीड किया|
10वां विकेट
40.2: WICKET! L Ferguson (12) is out, c Vijay Shankar b Yuzvendra Chahal, 234 all |
न्यूजीलैंड का 10वां विकेट गिरा| फर्ग्यूसन का कैच चहल की गेंद पर विजय शंकर ने लपका| लोकी फर्गुसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे
नौवां विकेट
-39.2: WICKET! D Bracewell (57) is out, c Shikhar Dhawan b Bhuvneshwar Kumar, 224/9
न्यूजीलैंड को 9वां झटका डग ब्रेसवेल के रूप में लगा| डग ब्रेसवेल 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्रेसवेल को भुवनेश्वर ने धवन से कैच कराया|
-38.6: K Yadav to L Ferguson (12), 4 runs, 224/8
-34.1: K Yadav to D Bracewell (34), 4 runs, 193/8
8वां पतन
30.5: WICKET! I Sodhi (0) is out, b Kuldeep Yadav, 166/8
न्यूजीलैंड टीम को लगा 8वां झटका |कुलदीप यादव ने इश सोढ़ी (0) को क्लीन बोल्ड किया।
7वां पतन
-30.4: WICKET! H Nicholls (28) is out, c Mohammed Shami b Kuldeep Yadav, 166/7
न्यूजीलैंड टीम को 7वां झटका हेनरी निकोल्स के रूप में लगा। कुलदीप यादव ने हेनरी निकोल्स (28) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराके टीम इंडिया को मजबूत किया।
छठा विकेट
न्यूजीलैंड टीम को छठा झटका कॉलिन डी ग्रैंडहोम के रूप में लगा। कुलदीप यादव ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (3) को अपना शिकार बनाया और टीम इंडिया ने मैच पर शिकंजा कस लिया।
5वां विकेट
न्यूजीलैंड टीम को लगा पांचवां झटका| कुलदीप यादव ने टॉम लैथम (34) को किया आउट
-29.3: Y Chahal to D Bracewell (9), 4 runs, 164/6
चौथा विकेट
16.1: WICKET! R Taylor (22) is out, st MS Dhoni b Yuzvendra Chahal, 104/4
न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका| युजवेंद्र चहल की गेंद पर धोनी ने बेहतरीन स्टंपिंग करके रॉस टेलर (22) को पवेलियन लौटाकर न्यूजीलैंड की मुसीबतें बढ़ा दीं।
तीसरा विकेट
14.1: WICKET! C Munro (31) is out, lbw Yuzvendra Chahal, 84/3
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका| युजवेंद्र चहल ने क्रीज पर जम चुके ओपनर कॉलिन मुनरो (31) को एलबीडब्ल्यू आउट किया|
दूसरा विकेट
7.5: WICKET! K Williamson (20) is out, b Mohammed Shami, 51/2
न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका| मोहम्मद शमी ने कीवी टीम को दूसरा तगड़ा झटका दिया। उन्होंने केन विलियमसन (20) को क्लीन बोल्ड किया।
पहला विकेट
WICKET! M Guptill (15) is out, c Yuzvendra Chahal b Bhuvneshwar Kumar, 23/1
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका| भुवनेश्वर कुमार ने मार्टिन गप्टिल (15) को चहल के हाथों कैच आउट कराया।
-0.6: B Kumar to C Munro (6), 4 runs, 7/0
मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो क्रीज पर…
न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू, दोनों ओपनर क्रीज पर…
रोहित शर्मा और शिखर धवन की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शनिवार को दूसरे वन-डे में न्यूजीलैंड के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाए। एमएस धोनी 48 और केदार जाधव 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
-49.5: L Ferguson to MS Dhoni (46), 4 runs, 322/4
-49.2: L Ferguson to K Jadhav (17), 6 runs, 313/4
-48.5: T Boult to MS Dhoni (42), 6 runs, 303/4
-47.1: L Ferguson to MS Dhoni (33), 4 runs, 287/4
चौथा विकेट
45.4: WICKET! A Rayudu (47) is out, c & b Lockie Ferguson, 271/4
कप्तान के समान अंबाती रायुडू भी अर्धशतक जमाने से चूके। फर्ग्यूसन ने अपनी ही गेंद पर रायुडू का कैच लपका और टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। रायुडू ने 49 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
-41.1: T Boult to MS Dhoni (6), 4 runs, 243/3
तीसरा विकेट
39.1: WICKET! V Kohli (43) is out, c Ish Sodhi b Trent Boult, 236/3
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका| विराट कोहली 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कोहली अपने अर्धशतक से 7 रन दूर थे तब बोल्ट ने सोढ़ी के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया।
-34.1: D Bracewell to V Kohli (26), 4 runs, 200/2
दूसरा विकेट
WICKET! R Sharma (87) is out, c Colin de Grandhomme b Lockie Ferguson, 172/2
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला शतक जमाने से चूक गए।रोहित शर्मा को फर्ग्यूसन ने ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 96 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाए।
-27.5: L Ferguson to V Kohli (9), 4 runs, 166/1
पहला विकेट
WICKET! S Dhawan (66) is out, c Tom Latham b Trent Boult, 154/1
टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। शिखर धवन 66 रन बनाकर आउट हो गए। धवन को विकेटकीपर लैथम के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 9 चौके की मदद से 66 रन बनाए।
-24.2: C Munro to R Sharma (79), 4 runs, 150/0
20.5: C de Grandhomme to S Dhawan (55), 4 runs, 120/0
शिखर धवन ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम द्वारा किए पारी के 21वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपने वन-डे करियर का 27वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौके की मदद से पचासा पूरा किया। यह ‘गब्बर’ का न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।
-19.1: L Ferguson to R Sharma (58), 6 runs, 108/0
रोहित शर्मा ने लोकी फर्ग्यूसन द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर अपने वन-डे करियर का 38वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 62 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। यह ‘हिटमैन’ का न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।
-17.6: L Ferguson to R Sharma (51), 6 runs, 100/0
-13.5: C de Grandhomme to S Dhawan (39), 4 runs, 84/0
10 ओवर के बाद Team India 56/0 (रोहित 30 *, धवन 24 *)
After 10 overs in the game #TeamIndia 56/0 (Rohit 30*, Dhawan 24*)
Follow the game here – https://t.co/Wqno8X4OHs #NZvIND pic.twitter.com/BJuZos8sl9
— BCCI (@BCCI) January 26, 2019
-9.2: D Bracewell to R Sharma (29), 4 runs, 55/0
-7.4: D Bracewell to S Dhawan (19), 4 runs, 40/0
-3.3 ओवर के बाद, भारत 21/0,रोहित शर्मा 13*
2nd ODI. 0.1: T Boult to R Sharma (4), 4 runs, 4/0
रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर…
भारतीय टीम की बैटिंग शुरू, दोनों ओपनर क्रीज पर…
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
विराट कोहली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं न्यूजीलैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर और टिम साउदी की जगह इश सोढ़ी और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को शामिल किया गया है। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। पहले वनडे में भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
टीम इंडिया – शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड – मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, इश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल और ट्रेंट बोल्ट।
24 February,2019
24 February,2019
24 February,2019
24 February,2019
24 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
19 February,2019