लखनऊ: अपना दल ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था और महगाई के खिलाफ हल्ला बोल का एलान किया है| अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता एडवोकेट आर0बी0 सिंह पटेल ने बताया कि, महंगाई, न्यूनतम भत्ता, कर्जमाफी समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर देश के किसान और मजदूर सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ उतरे रहे हैं| उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार के खिलाफ आए दिन हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर सड़को पर संघर्ष करना पड़ रह है| किसानों का हक छीना जा रहा है| ये देश के लिए अच्छे संकेत नही है|
एडवोकेट आर0बी0 सिंह पटेल ने बताया कि, अपना दल कल दिनांक 6 दिसम्बर 2018 को राष्ट्रीय और प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक केन्द्रीय कार्यालय, लालबाग में बुलाई गई है। पटेल ने कहा कि, बैठक में उ0प्र0 की कानून व्यवस्था और केन्द्र सरकार द्वारा गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि तथा किसानों की फसल का लागत के अनुपात में समर्थन मूल्य न देना आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर सरकार के खिलाफ वृहद स्तर पर आन्दोलन खड़ा किया जायेगा। इसी तारतम्य में 7 दिसम्बर 2018 को मण्डल और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक केन्द्रीय कार्यालय लालबाग में सम्पन्न होगी। इन बैठकों में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल जी उपस्थित रहेंगी।
24 February,2019
24 February,2019
24 February,2019
24 February,2019
24 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
23 February,2019
03 December,2018
17 December,2018
02 February,2019
24 July,2018
19 February,2019