मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुदरहा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न

कुदरहा (बस्ती)। विकास खंड कुदरहा में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार दुबे एवं ग्राम प्रधा…

कुदरहा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न
कुदरहा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती)। विकास खंड कुदरहा में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार दुबे एवं ग्राम प्रधान अमित शुक्ला ने गौपूजन, फीता काटकर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।


मेले में कुल 372 पशुओं का पंजीकरण किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने सभी पंजीकृत पशुओं का परीक्षण, टीकाकरण, बधियाकरण एवं दवा वितरण कर उन्हें लाभान्वित किया।


गोष्ठी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने पशुपालकों को KCC, पशु बीमा योजना तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुदरहा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फाजिल ने ठंड के मौसम में पशुओं की देखभाल, थनैला रोग से बचाव एवं नवजात बछड़ों की निगरानी पर उपयोगी सुझाव दिए। वहीं बहादुरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने पशुओं के बचपन संबंधी रोगों और उनकी रोकथाम पर चर्चा की।


कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अभय चौधरी (MVU), डॉ. महेश जैसवाल, वशिष्ठ पांडे, पशुधन प्रसार अधिकारी विमल कुमार आनंद, कमलेश सिंह, राम जनक चौधरी, श्री प्रकाश चौधरी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों — ग्राम प्रधान राम प्रकाश यादव (परेवा), संजय गोस्वामी (जगन्नाथपुर), अजय पाल (दैजी), एवं पूर्व प्रधान कमल सिंह (इजारगढ़) — का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


मेले में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे, जिनमें अवधेश, रामकरन, रामजीत, गंगाराम, भोला, राम अदालत, सीताराम, विजय कुमार यादव, नंदलाल, अजय कुमार, अवनीश कुमार, अशोक कुमार, जयराम, राम कोमल, राम बुझारत, फुद्दन, रामलौट, सुग्रीम प्रसाद आदि के नाम प्रमुख हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 नवंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।