मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती में भिड़े भाजपा-बसपा समर्थक: परसरामपुर में पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष...आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त, दरोगा भी घायल; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

बस्ती: Uttar Pradesh Elections 2022: बस्ती जिले में परसरामपुर थाने से महज 200 मीटर दूर परसरामपुर-पठकापुर संपर्क मार्ग तिराहे पर भाजपा-बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।…

बस्ती में भिड़े भाजपा-बसपा समर्थक: परसरामपुर में पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष...आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त, दरोगा भी घायल; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
बस्ती में भिड़े भाजपा-बसपा समर्थक: परसरामपुर में पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष...आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त, दरोगा भी घायल; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: Uttar Pradesh Elections 2022:  बस्ती जिले में परसरामपुर थाने से महज 200 मीटर दूर परसरामपुर-पठकापुर संपर्क मार्ग तिराहे पर भाजपा-बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।  मार पीट और आदर्श आचार संहिता-  धारा 144 के उल्लंघन की सूचना पर पहुंचे SHO हुए  घायल| पुलिस के सामने बीजेपी- बीएसपी समर्थक भिड़े बचाव में SHO और सिपाही घायल| पप्पू सिंह के बैठका पर हुए विवाद में दोनों पक्षों की आधा दर्जन गाड़िया टूटी| SHO की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी समेत बीस पच्चीस लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा|



प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी की तहरीर पर दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मुकदमा| विवाद में पंद्रह बीस अज्ञात भाजपा समर्थकों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा| परशुरामपुर पुलिस अभी आरोपियों को गिरफतार करने में साबित हो रही नाकाम| बस्ती जिले के परसरामपुर थाना कस्बे में बीएसपी और बीजेपी समर्थको का मामला।



 हर्रैया विधान सभा क्षेत्र के परसरामपुर ब्लाक तिराहा स्थित शनिवार की देर रात हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में एसओ परसरामपुर ने बीएसपी प्रत्याशी एवं उनके 15-20 समर्थकों और 15-20 बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध लोक सेवक पर हमला, बलवा, मारपीट, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में एसओ परसरामपुर को भी चोट आई है।



बताया जा रहा है, जिले में शनिवार की देर रात परसरामपुर ब्लॉक तिराहे पर बीएसपी, बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां बीएसपी की कुछ गाड़ियां खड़ी थी। इसी दौरान बीजेपी समर्थक सुरेला निवासी अरविंद सिंह और बीएसपी समर्थकों बीच में किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। मामला तूल पकड़ा तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस बीच रात्रि भ्रमण पर निकले एसओ आलोक सोनी भी चोटिल हो गए। 



भाजपा समर्थक का वाहन और बीएसपी प्रत्याशी, समर्थक की आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। देर रात डीएम, एसपी ने भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में बीजेपी समर्थक अरविंद सिंह की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। जबकि बीएसपी की ओर से कोई तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।