लालगंज थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान महसो निवासी रामवृझ कन्नौजिया पुत्र स्व. महादेव के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में लालगंज थाने में मुकदमा संख्या 276/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) में केस दर्ज किया गया है। शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तारी की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, कांस्टेबल धनंजय यादव, राहुल कुमार, विकास कुमार और महिला कांस्टेबल अतिमा पटेल व सौम्या पाण्डेय शामिल रहीं।
Powered by Froala Editor