मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

बस्ती न्यूज़ : किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन , किसान आंदोलन के नेता और पदाधिकारियों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।

बस्ती-संयुक्त किसान मोर्चा उप्र के देश व्यापी सांसदों के माध्यम से प्रधान मंत्री को पत्र दिए जाने के आवाहन के क्रम में भारतीय किसान यूनियन,उप्र किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन किसान आंदोलन के नेता और पदाध…

बस्ती न्यूज़ : किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन , किसान आंदोलन के नेता और पदाधिकारियों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।
बस्ती न्यूज़ : किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन , किसान आंदोलन के नेता और पदाधिकारियों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती-संयुक्त किसान मोर्चा उप्र के देश व्यापी सांसदों के माध्यम से प्रधान मंत्री को पत्र दिए जाने के आवाहन के क्रम में भारतीय किसान यूनियन,


उप्र किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन किसान आंदोलन के नेता और पदाधिकारियों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।  


नेताओ ने स्थगित किए गए तीनों काले कृषि कानूनों को अप्रत्यक्ष तरीके से लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे


कृषि बाजारों के मसौदे का विरोध करने और प्रधानमंत्री को पत्र लिखने को कहा।


भाकियू के दीवान चंद्र चौधरी ने प्रस्तावित एन पी एफ एम के मसौदे को वास्तव में स्थगित तीनों कृषि कानूनों का पुनर्जन्म बताते हुए अस्वीकार्य बताया।


किसान आंदोलन के नेता सुधाकर शाही ने कहा कि 9 दिसंबर 2021 को हुए समझौते मे स्पष्ट लिखा था


कि बिना किसान संगठनों की राय और सहमति के नया बिजली कानून नहीं लाया जाएगा


परन्तु स्मार्ट मीटर और बिजली का निजीकरण किया जा रहा है जो कि समझौते का खुला उल्लंघन है।


किसान सभा के नेता देव नारायण मौर्य ने सी 2 फार्मूले के तहत फसलों के एम एस पी की कानूनी गारंटी दिए जाने को कहा।


एस के एम बस्ती के सह संयोजक कामरेड के के तिवारी ने कहा कि अगले चरण में 26 जनवरी, किसान ट्रैक्टर व वाहन रैली  निकाल कर गणतंत्र दिवस मनाएगा।


कार्यक्रम में के के तिवारी, दीवान चंद्र चौधरी,सुधाकर शाही, नरसिंह भारद्वाज,गौरी शंकर चौधरी,सत्यराम,राम दयाल, मुन्नी देवी,त्रिवेणी


चौधरी,शिव चरण निषाद, राम महीपत चौधरी,प्रेम चंद्र पांडे,देव नारायण मौर्य,राम जी,प्रकाश चौधरी, शकुन्तला,मोहित, रामू जैसवाल,दिवाकर,राम शंकर, राम भजन चौधरी सहित दर्जनों शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।