मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

18 जनवरी को बस्ती में आयोजित हो रहे 'सांसद खेल महाकुंभ' के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

बस्ती/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे बस्ती जिले में आयोजित हो रहे सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। बस्ती जिले…

18 जनवरी को बस्ती में आयोजित हो रहे 'सांसद खेल महाकुंभ' के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
18 जनवरी को बस्ती में आयोजित हो रहे 'सांसद खेल महाकुंभ' के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती/नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे बस्ती जिले में आयोजित हो रहे सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है|


प्रधानमंत्री 18 जनवरी 2023 को दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्ती जिले में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। 


सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। खेल महाकुंभ के पहले चरण का आयोजन 10 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 2022 के दौरान किया गया और दूसरे चरण का आयोजन 18 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के दौरान किया जाएगा।

इस खेल महाकुंभ में कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल स्पर्धाओं में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इनके अलावा निबंध लेखन, चित्रकला,रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन इस खेल महाकुंभ के दौरान किया जाता है।


यह खेल महाकुंभ एक अनूठी पहल है जो जिला बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर एवं मंच प्रदान करती है और उन्हें खेल को करियर के एक विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यह क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास करता है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।