बस्ती (उत्तर प्रदेश), 21 मई: डॉ. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बसुआपार में बुधवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डी. फार्मा के 32 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना रहा।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम ने कहा कि,
"शिक्षा का स्वरूप दिन-ब-दिन बदल रहा है। छात्र अब एआई जैसी उन्नत तकनीकों की सहायता से सीख रहे हैं। ऐसे में टैबलेट उनके लिए एक बहुपयोगी उपकरण साबित होगा।"
सरकार छात्रों के साथ – संजय चौधरी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा:
"यह संचार का युग है। सरकार द्वारा प्रदान किए गए टैबलेट का उपयोग कर छात्र ज्ञान अर्जित करें और भविष्य में योग्य नागरिक बनें।"
संस्थान के प्रबंधक और निदेशक का वक्तव्य
संस्थान के प्रबंधक डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि सरकार से प्राप्त टैबलेट को संस्थान द्वारा जरूरतमंद छात्रों में वितरित किया गया है। निदेशक डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यहां से निकलने वाले छात्र चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने संचालन किया। प्रशांत पाण्डेय, संतोष शुक्ल, राम पूरन चौधरी ने अपने-अपने वक्तव्यों में छात्रों को मेहनत और तकनीक के संतुलित उपयोग से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
उपस्थित प्रमुख लोग
प्राचार्य पवन कुमार गुप्ता वीरेन्द्र कुमार वर्मा ओम प्रकाश वर्मा विनोद कुमार वर्मा घनश्याम यादव राधिका शर्मा अमरेश चौधरी विशाल गुप्ता शंकर यादव