मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

पैकोलिया में शादी समारोह में हंगामा, गुजरात से पहुंची पहली पत्नी ने रोकी दूसरी शादी, स्टेज पर चढ़कर किया विरोध

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में आयोजित एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब गुजरात से आई एक महिला ने खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए कार्यक्रम में अचानक पहुंचकर शादी रुक…

पैकोलिया में शादी समारोह में हंगामा, गुजरात से पहुंची पहली पत्नी ने रोकी दूसरी शादी, स्टेज पर चढ़कर किया विरोध
पैकोलिया में शादी समारोह में हंगामा, गुजरात से पहुंची पहली पत्नी ने रोकी दूसरी शादी, स्टेज पर चढ़कर किया विरोध — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में आयोजित एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब गुजरात से आई एक महिला ने खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए कार्यक्रम में अचानक पहुंचकर शादी रुकवाने का प्रयास किया।


जानकारी के अनुसार, महिला रेशमा को किसी तरह पता चला कि उसका पति बस्ती जिले के पैकोलिया क्षेत्र में दूसरी शादी कर रहा है। सूचना मिलते ही वह गुजरात से सीधे पिरैला गांव पहुंची। जैसे ही जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, रेशमा स्टेज पर चढ़ गई और दूल्हा–दुल्हन के सामने खड़ी होकर विरोध करने लगी। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


हंगामे के बीच रेशमा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने महिला से पूछताछ की। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसकी अपने पति से कोर्ट मैरिज हुई है और उसके पास विवाह संबंधी प्रमाण भी मौजूद हैं।


स्थिति बिगड़ती देख पीआरबी टीम ने तत्काल मामले की जानकारी पैकोलिया थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि वार पक्ष थाना वाटरगंज, गणेशपुर क्षेत्र का निवासी है।


पूरा मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव का है, जहां पुलिस अब पहली पत्नी के दावे और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।