मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट: गोनार ने सोनहन को 74 रनों से हराया

कुदरहा विकास क्षेत्र के बेलवाडाड़ी में आयोजित चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट: गोनार ने सोनहन को 74 रनों से हराया
चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट: गोनार ने सोनहन को 74 रनों से हराया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा विकास क्षेत्र के बेलवाडाड़ी में आयोजित चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोनार और सोनहन के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गोनार ने शानदार प्रदर्शन के साथ 74 रनों से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोनार की टीम ने 8 ओवरों में 129 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में, सोनहन की टीम 8 ओवरों में मात्र 56 रन ही बना सकी। गोनार के राहुल पाल को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। राहुल ने 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। मुख्य अतिथि अनिल दुबे ने अपने संबोधन में कहा, "कुदरहा विकास क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों का आयोजन सराहनीय है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ टीम वर्क,अनुशासन और खेल भावना का पाठ पढ़ाते हैं। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा करने का शानदार मंच प्रदान करेगा। मैं सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। 


भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को मेरा पूर्ण समर्थन रहेगा।" टूर्नामेंट के अध्यक्ष महंत चौधरी ने बताया कि यह चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण है, और इसे हर साल आयोजित करने की योजना है। विजेता टीम को 11,000 रुपये और उपविजेता टीम को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर उस्मान खान, रेहान खान, आरिफ खान, आदिल अंसारी, सलमान खान, अनस खान, शादाब खान, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद समीर, अब्दुल रहमान, राकेश यादव, पिंकू पाल, मनोज, तुलसीराम, अभय, अभिषेक, आदित्य, इंद्रजीत, हरिओम सहित कई खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।