मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'पियवा से नीक' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

सिंगर शिल्पी राज अपनी कर्णप्रिय आवाज से करोड़ो लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी बहुत खूब देखने को मिलता है। वहीं भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव अपने हुश्न और अदा से…

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'पियवा से नीक' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'पियवा से नीक' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

सिंगर शिल्पी राज अपनी कर्णप्रिय आवाज से करोड़ो लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी बहुत खूब देखने को मिलता है। वहीं भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव अपने हुश्न और अदा से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में जब भी कोई गीत रिलीज किया जाता है तो श्रोताओं व दर्शकों को बहुत आनंदित करता है। इसी क्रम में शिल्पी राज की मधुर आवाज में  गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'पियवा से नीक' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है। 

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति नाराज अपना सूटकेस लेकर आ रही है, तो उसकी सखियाँ उनसे पूछती हैं कि क्या मजरा है, तब माही श्रीवास्तव अपनी सखियों से सारा हाल बयाँ करते हुए कहती है कि...

'लागत एकदम से ऊ जहरवा रहे हो, ये सखी, लागत एकदम से ऊ जहरवा रहे हो, ये सखी रे, पियवा से नीक त इयरवा रहे हो, हमके छोड़ जात ना बहरवा रहे हो, ये सखी रे, पियवा से नीक त इयरवा रहे हो...'




इस गाने को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी गीत-संगीत में बहुत काम किया है। एक से बढ़कर एक गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रत्नाकर कुमार सर ने मिसाल कायम किया है और नई दिशा दिया है। मुझे जब भी इस म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू।'

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'मेरे लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक से ऐसे-ऐसे भोजपुरी गाने करने को मिलते हैं, जिसकी शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आता है।  मेरा ये न्यू सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जिसे भरपूर प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'पियवा से नीक' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रोहित सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।