मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शिकागो फेस्टिवल में जियो स्टूडियोज़ की तिहरी धूम

मुंबई (अनिल बेदाग) : जियो स्टूडियोज़ की तीन बहुप्रतीक्षित फ़िल्में—साली मोहब्बत, घमासान और बन टिक्की—ने 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव (सीएसएएफएफ) में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह फ़िल…

शिकागो फेस्टिवल में जियो स्टूडियोज़ की तिहरी धूम
शिकागो फेस्टिवल में जियो स्टूडियोज़ की तिहरी धूम | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : जियो स्टूडियोज़ की तीन बहुप्रतीक्षित फ़िल्में—साली मोहब्बत, घमासान और बन टिक्की—ने 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव (सीएसएएफएफ) में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह फ़िल्में विशेष रूप से क्यूरेट किए गए खंड “भारत से दुनिया तक” का हिस्सा बनीं।

रेड कार्पेट पर प्रतीक गांधी (घमासान) और शबाना आज़मी (बन टिक्की) ने अपनी मौजूदगी से रौनक बढ़ाई। उन्होंने प्रवासी दर्शकों और मीडिया के साथ अपनी रचनात्मक यात्रा और फ़िल्मों पर दिलचस्प चर्चाएँ कीं।

फेस्टिवल का आगाज़ साली मोहब्बत से हुआ, जिसने अपने रहस्य और सस्पेंस से सभी को बांधे रखा। इसके बाद घमासान की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें प्रतीक गांधी और अरशद वारसी के दमदार अभिनय को ज़बरदस्त सराहना मिली। वहीं, फेस्टिवल की मार्की स्क्रीनिंग रही बन टिक्की, जिसे अपनी भावनात्मक कहानी और शबाना आज़मी, ज़ीनत अमान, अभय देओल, नुसरत भरुचा और रोहन सिंह जैसे सितारों की शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिली।

तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित घमासान एक ग्रामीण थ्रिलर है, जो भारत के हृदयस्थल की तनावपूर्ण दुनिया और उसकी जड़ों से संवाद को उजागर करती है। वहीं, फ़राज़ आरिफ़ अंसारी की बन टिक्की बचपन, पहचान और साहस की कोमल लेकिन प्रभावशाली दास्तान है। टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनी साली मोहब्बत एक रोमांचक मिस्ट्री ड्रामा है, जो अंत तक दर्शकों को अनुमान लगाते रहने पर मजबूर करती है।

निर्माण की बात करें तो बन टिक्की का निर्माण ज्योति देशपांडे, दिनेश मल्होत्रा, मरिजके डिसूसा और मनीष मल्होत्रा ने किया है। घमासान को ज्योति देशपांडे, पीयूष सिंह, अश्विनी चौधरी, अभयानंद सिंह और सौरभ गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है। वहीं साली मोहब्बत को ज्योति देशपांडे, मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।