बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी पर बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसागर पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरवा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गाँव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त रामसागर पुत्र कल्लू को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की सख़्त निगरानी में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
➡️ नाम: रामसागर पुत्र कल्लू
➡️ पता: ग्राम मचखिरिया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती
➡️ आयु: 26 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान एवं समय:
📍 स्थान: ग्राम मचखिरिया, थाना पुरानी बस्ती
📅 दिनांक: 07 अक्टूबर 2025
🕚 समय: सुबह 11:10 बजे
Powered by Froala Editor