मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुंबई में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

मुंबई (अनिल बेदाग) : जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपने लक्जरी ब्रांड, एमजी सेलेक्ट का अनावरण मुंबई के वर्ली में पहले एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के साथ किया है। इसका लक्ष्य भारतीय ऑटोमोट…

मुंबई में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
मुंबई में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) :  जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपने लक्जरी ब्रांड, एमजी सेलेक्ट का अनावरण मुंबई के वर्ली में पहले एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के साथ किया है। इसका लक्ष्य भारतीय ऑटोमोटिव बाजार के लिए "लक्जरी को फिर से परिभाषित करना" है. यह ग्राहकों को एक अनूठा और व्यक्तिगत कार खरीदने का अनुभव देगा।

नए एमजी सिलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर गैलरी की तरह दिखते हैं, जिनमें न्यूनतम, पूरी तरह सफेद और मिट्टी जैसे आंतरिक सज्जा का उपयोग किया गया है। यह कार को आकर्षण का केंद्र बनाता है। यह डिजाइन एक्सक्लूसिविटी और 'कम ही ज्यादा है' के सिद्धांत पर आधारित है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि ब्रांड का दृष्टिकोण तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों और विशेष अनुभवों के साथ भारतीय लक्जरी ऑटोमोटिव परिदृश्य को फिर से परिभाषित करना है। वर्ली का केंद्र डीलर प्रिंसिपल गौतम मोदी और निधि मोदी छेड़ा के साथ मिलकर खोला गया है।

वर्ली का एक्सपीरियंस सेंटर एमजी सिलेक्ट ब्रांड के लिए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की विस्तार योजना का नवीनतम कदम है. कंपनी ने पहले ठाणे में अपना पहला एमजी सिलेक्ट शोरूम खोला था, जिसका लक्ष्य 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 13 प्रमुख भारतीय शहरों में ऐसे 14 केंद्र स्थापित करना है। 



Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

बिजनेस की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 अगस्त 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।