मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

सोखा हत्याकांड: दो बहनों को वश में करने की रंजिश में गई जान, सुपारी किलर से कराई गई हत्या

जनपद बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमहरी (खूनी पुरवा) में 26 दिसंबर को हुए सनसनीखेज सोखा हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्…

सोखा हत्याकांड: दो बहनों को वश में करने की रंजिश में गई जान, सुपारी किलर से कराई गई हत्या
सोखा हत्याकांड: दो बहनों को वश में करने की रंजिश में गई जान, सुपारी किलर से कराई गई हत्या — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

जनपद बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमहरी (खूनी पुरवा) में 26 दिसंबर को हुए सनसनीखेज सोखा हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर को मुठभेड़ के बाद ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दबोचा गया।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोखा रामजीत उर्फ घरभरन पुत्र रामचेत निवासी ग्राम बेमहरी के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या पल्सर बाइक सवार भाड़े के बदमाशों द्वारा एक लाख रुपये की सुपारी लेकर की गई थी।


इलाज के बहाने बना हत्या की वजह

पुलिस छानबीन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी लवकुश उर्फ लालचंद्र पुत्र पप्पू हरिजन निवासी ग्राम खदरा उपाध्याय, थाना दुबौलिया की बड़ी बहन सफेद दाग की बीमारी से पीड़ित थी, जिसका इलाज मृतक सोखा से कराया जा रहा था। आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान सोखा ने उसकी बहन को अपने वश में कर लिया। बाद में किसी तरह लवकुश ने अपनी बहन की शादी कर दी।


इसी दौरान लवकुश की छोटी बहन भी करीब छह माह से बीमार रहने लगी, जिसका इलाज भी सोखा से कराया जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान सोखा ने छोटी बहन के साथ भी गलत हरकतें कीं। इसी रंजिश में लवकुश ने सोखा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।


एक लाख की सुपारी देकर रची हत्या की साजिश

आरोपी लवकुश ने विवेक चौधरी, सजरे आलम और अरुण कुमार से संपर्क कर एक लाख रुपये में सोखा की हत्या की सुपारी दी। तय योजना के तहत 26 दिसंबर को चारों आरोपी ग्राम बेमहरी पहुंचे और सोते समय सजरे आलम ने सोखा के मुंह पर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दबोचा शूटर

घटना की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी लवकुश उर्फ लालचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी सजरे आलम पुत्र कासिम अली निवासी ग्राम लारा, थाना दुबौलिया, घटना के बाद से फरार चल रहा था। दुबौलिया, कलवारी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।


अवैध असलहा और बाइक बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद .32 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, पल्सर मोटरसाइकिल तथा 2280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।