मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुदरहा : सीएचसी बनहरा में कई दिनों से बंद पड़ी एक्सरे मशीन, मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर

कुदरहा, बस्ती: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) में पिछले चार-पांच दिनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, जिससे रोजाना आने वाले दर्जनों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल म…

कुदरहा : सीएचसी बनहरा में कई दिनों से बंद पड़ी एक्सरे मशीन, मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर
कुदरहा : सीएचसी बनहरा में कई दिनों से बंद पड़ी एक्सरे मशीन, मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) में पिछले चार-पांच दिनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, जिससे रोजाना आने वाले दर्जनों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्सरे की सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी केंद्रों पर जाकर महंगे दामों में जांच करानी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा एक्सरे लिखे जाने के बाद भी अस्पताल में मशीन खराब होने के चलते उन्हें बाहर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ रही है। 


गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन गई है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि एक्सरे मशीन खराब होने की सूचना संबंधित इंजीनियरों को दे दी गई है। जल्द ही मशीन को ठीक करा लिया जाएगा, जिसके बाद मरीजों को फिर से अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द मशीन ठीक कराकर मरीजों को राहत देने की मांग की है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 मार्च 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।