मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तांत्रिक हत्या कांड का पर्दाफाश, सुपारी किलिंग की साजिश उजागर

जनपद के थाना दुबौलिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तांत्रिक हत्या कांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी बस्ती एवं सर्विलांस…

तांत्रिक हत्या कांड का पर्दाफाश, सुपारी किलिंग की साजिश उजागर
तांत्रिक हत्या कांड का पर्दाफाश, सुपारी किलिंग की साजिश उजागर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

जनपद के थाना दुबौलिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तांत्रिक हत्या कांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना दुबौलिया, थाना कलवारी, एसओजी बस्ती एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या कांड में शामिल अभियुक्त अरुण कुमार को अवैध तमंचे व मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया गया।


पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 233/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राम बुझारत, निवासी भट्टपुरवा थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम पायकपुर स्थित रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर तमंचा, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल तथा ₹1020 नकद बरामद किए गए हैं।


गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2025 को थाना दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम बेमहरी टोला खूनीपुरवा में रामजीत उर्फ घरभरन (उम्र लगभग 58 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस विवेचना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह हत्या तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ी सुपारी किलिंग थी।


जांच में सामने आया कि अभियुक्त लवकुश उर्फ लालचंद ने मृतक रामजीत उर्फ घरभरन की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस सुपारी को अभियुक्त सजरे आलम, विवेक उर्फ प्रदुमन चौधरी एवं अरुण कुमार ने मिलकर अंजाम दिया। इस मामले में पूर्व में लवकुश उर्फ लालचंद, सजरे आलम और विवेक उर्फ प्रदुमन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब अरुण कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे हत्याकांड की साजिश पूरी तरह बेनकाब हो गई है।


पुलिस की सटीक रणनीति, मजबूत सर्विलांस नेटवर्क और संयुक्त टीम की कड़ी मेहनत से तांत्रिक अंधविश्वास से जुड़ी इस जघन्य हत्या का खुलासा संभव हो सका। बस्ती पुलिस की इस बड़ी सफलता से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 जनवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।