बस्ती में "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
बस्ती जिले में "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत पुलिस की पैरवी सेल और लालगंज थाना पुलिस की सक्रियता से नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में दोषी को कड़ी सजा दी गई है। घटना 21…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती में "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती जिले में "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत पुलिस की पैरवी सेल और लालगंज थाना पुलिस की सक्रियता से नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में दोषी को कड़ी सजा दी गई है। घटना 21 सितंबर 2016 की है, जब पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना लालगंज में अभियुक्त ललकु उर्फ लालजी, पुत्र राजकुमार, निवासी डेफरी, थाना लालगंज, बस्ती के खिलाफ मुकदमा संख्या 737/2016 दर्ज हुआ। अभियुक्त के खिलाफ भा.द.सं. की धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने पर पुलिस ने माननीय न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस अधीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन में पैरवी सेल और लालगंज पुलिस की मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप, 05 जून 2025 को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), बस्ती ने अभियुक्त ललकु उर्फ लालजी को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 15,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 5 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।