मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नमित मल्होत्रा की रामायण की झलक 3 जुलाई को आएगी सामने , सिनेमा के इतिहास में है सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई (अनिल बेदाग) : विज़नरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की रामायण अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। भारत की सबसे पूजनीय गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकत…

नमित मल्होत्रा की रामायण की झलक 3 जुलाई को आएगी सामने , सिनेमा के इतिहास में है सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
नमित मल्होत्रा की रामायण की झलक 3 जुलाई को आएगी सामने , सिनेमा के इतिहास में है सबसे बड़ा प्रोजेक्ट | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : विज़नरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की रामायण अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। भारत की सबसे पूजनीय गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकता के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। जैसे-जैसे लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह प्रोजेक्ट कहानी कहने के तौर-तरीकों को बदलने का वादा करता दिख रहा है। यही नहीं, रामायण भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई और दमदार पहचान देने की तैयारी में है।

और अब एक बेहद रोमांचक अपडेट सामने आया है  रामायण की दुनिया की पहली आधिकारिक झलक 3 जुलाई को पेश की जाएगी।

रामायण: द इंट्रोडक्शन नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई, गुरुवार को भारत के 9 शहरों  मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 1 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।