मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के हरैया गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक सब्जी विक्रेता, रोहित मौर्य (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिवार में मातम छा गया है.यह हादसा…

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के हरैया गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक सब्जी विक्रेता, रोहित मौर्य (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिवार में मातम छा गया है.


यह हादसा बुधवार को धनघटा थाना क्षेत्र के मुठही कला चौराहे के पास हुआ. रोहित अपनी मोटरसाइकिल से धनघटा मंडी सब्जी लेने जा रहे थे. तभी, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े.


स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रोहित को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मलौली पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. धनघटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है.

रोहित अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे. उनके परिवार में पत्नी प्रतिमा मौर्य के अलावा उनकी 9 साल की बेटी खुशी, 6 साल का बेटा युवराज और 3 साल की बेटी पीहू हैं. इस दुःखद खबर से पूरे परिवार का बुरा हाल है.

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।