मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

‘कप्तान’ के पोस्टर में पुलिस अफसर बने साकिब सलीम, इंटेंस अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

साकिब सलीम अपने अगले ओटीटी सीरीज़ ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में आएंगे नजर, पहले पोस्टर में दिखी उनकी दृढ़ताAmazon MX Player ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ ‘कप्तान’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है…

‘कप्तान’ के पोस्टर में पुलिस अफसर बने साकिब सलीम, इंटेंस अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता
‘कप्तान’ के पोस्टर में पुलिस अफसर बने साकिब सलीम, इंटेंस अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता | फ़ोटो: TVL News

साकिब सलीम अपने अगले ओटीटी सीरीज़ ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में आएंगे नजर, पहले पोस्टर में दिखी उनकी दृढ़ता


Amazon MX Player ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ ‘कप्तान’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मुख्य भूमिका में साकिब सलीम नजर आ रहे हैं। सीरीज़ में साकिब समरदीप सिंह नाम के एक समर्पित पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो बदले की आग और एक ईमानदार अफसर होने की जिम्मेदारी के बीच खुद को फंसा हुआ पाता है।


रॉ और दमदार बैकग्राउंड के साथ जारी किए गए इस पोस्टर में साकिब पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो इशारा करता है कि यह कहानी काफी निजी, तीखी और एक्शन से भरपूर होने वाली है। दर्शकों ने अब तक साकिब को पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं देखा है, लेकिन यह पोस्टर साफ दिखाता है कि वह इस किरदार के जरिए अपने अभिनय के नए आयाम पेश करने के लिए तैयार हैं।


‘कप्तान’ में साकिब सलीम के साथ कविता कौशिक, सिद्धार्थ निगम, वरुण बडोला, अनुष्का कौशिक, पूजा गोर और विक्रम कोचर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Amazon MX Player ने अपने 2026 कंटेंट स्लेट के दौरान साकिब सलीम की इस सीरीज़ ‘कप्तान’ की घोषणा की थी। हालांकि, निर्माताओं ने अभी इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह सीरीज़ भारत भर के दर्शकों के लिए फ्री में उपलब्ध होगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।