मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

“विषाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है” - त्रिप्ति डिमरी

अपकमिंग फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के साथ त्रिप्ति डिमरी अपने करियर में एक अहम और दमदार मोड़ जोड़ने जा रही हैं। 21 जनवरी को हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति ने अपने किरदार अफ़्शा को लेकर खुलकर बात…

“विषाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है” - त्रिप्ति डिमरी
“विषाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है” - त्रिप्ति डिमरी | फ़ोटो: TVL News

अपकमिंग फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के साथ त्रिप्ति डिमरी अपने करियर में एक अहम और दमदार मोड़ जोड़ने जा रही हैं। 21 जनवरी को हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति ने अपने किरदार अफ़्शा को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह रोल उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी गहरा था। उन्होंने यह भी साझा किया कि शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी ने हर कदम पर उनका साथ दिया।


अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए त्रिप्ति ने कहा,

“यह अनुभव बहुत शानदार था, लेकिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी। अच्छी बात यह रही कि विषाल सर हर समय मेरे साथ थे और शाहिद भी। वह सबसे सपोर्टिव को-एक्टर हैं। अविनाश तिवारी भी हमेशा मदद के लिए मौजूद रहे। इस फिल्म में मेरे जितने भी को-एक्टर्स थे, सभी बहुत सहयोगी थे। सच कहूं तो उनके बिना शायद मैं यह रोल निभा ही नहीं पाती।”


त्रिप्ति ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक्टिंग वर्कशॉप्स कीं।

उन्होंने कहा,

“मैंने अतुल मोंगे सर के साथ एक्टिंग वर्कशॉप की। वह वाकई कमाल के हैं। आप उनके वर्कशॉप में यह सोचकर जाते हैं कि एक्टिंग सीखेंगे, लेकिन वहां से आप अपने बारे में और ज़िंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखकर लौटते हैं। उनकी मदद से मैं अपने किरदार की गहराई को समझ पाई। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा। और जब फिल्म विषाल भारद्वाज सर की हो, तो वह अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। वह रोज़ नए-नए चैलेंज देते रहते हैं। हर एक्टर को यह अनुभव ज़रूर लेना चाहिए।”


‘ओ’ रोमियो’ में अफ़्शा के किरदार के ज़रिए त्रिप्ति फिल्म की भावनात्मक कहानी को आगे बढ़ाती नज़र आएंगी। शाहिद कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनका इंटेंस अभिनय दर्शकों के लिए खास आकर्षण होने वाला है।


फिल्म में शाहिद कपूर, त्रिप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और फ़रीदा जलाल जैसे कई बड़े कलाकार नज़र आएंगे। विषाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ’ रोमियो’ 13 फरवरी 2025 को, वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स गिरावट, निफ्टी फॉल, स्टॉक मार्केट न्यूज़, आईटी शेयर, FII बिकवाली, वैश्विक बाजार

#ShareMarketCrash #Sensex #Nifty50 #StockMarketNews #ITStocks #FIISelling #GlobalMarkets #IndianEconomy #MarketVolatility #Investing

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।