मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti:12वीं की छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कलवारी बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मंदीप को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पै…

Basti:12वीं की छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Basti:12वीं की छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कलवारी बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मंदीप को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है बीते सोमवार रात करिब 1 बजे जब छात्रा अपने घर के ओसरे मे सो रही थी की आरोपी मंदीप ने घर में घुसकर छात्रा के सिर और गर्दन में दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गोली की अवाज सुन कर जब जगी तो आरोपी मंदीप ने मृतका की माँ पर भी पिस्टल तान दिया जब तक आस पास के लोग इकट्ठा हुए की तब तक  आरोपी मंदीप वहा से फरार हो गया मृतका की मां के अनुसार, आरोपी पिछले दो साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था  आरोप है कि कुछ महीने पहले आरोपी ने बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए थे।


जब बेटी ने उससे दूरी बनाई, तो आरोपी ने 18 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिए.जिस मे पुलिस ने पहले से ही आईटी एक्ट और बाद मे दुष्कर्म की धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया था 

हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि मंदीप सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर भागने की फिराक में है। 'स्वैट' (SWAT) और कलवारी पुलिस की संयुक्त टीम ने माझा क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह बाल-बाल बचे।


पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से अवैध असलहा भी बरामद किए गए हैं।


"माझा गांव में हुई इस मुठभेड़ के बाद आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पहले ही आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी जा चुकी थीं, अब हत्या के मामले में भी विधिक कार्रवाई जारी है।" — अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती

श्यामकांत 

मृतक छात्रा के पिता पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की बोर्ड परीक्षा के बीच हुई इस हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना के समय छात्रा के बिस्तर पर खुली हुई किताब मिली, जो इस बात का गवाह है कि वह अपने भविष्य के सपने बुन रही थी, जिसे एक अपराधी ने बेरहमी से कुचल दिया।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।