मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लवयापा देख आमिर खान ने की बेटे जुनैद खान की तारीफ

मुंबई : मच अवेटेड फिल्म लवयापा, जिसमें जुनैद खान और खुशी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अपना डेब्यू कर रहे हैं, ने अपने नए रिलीज हुए टाइटल ट्रैक से सभी का दिल जीत लिया है। सिर्फ 24 घंटों में ही इस गाने ने सो…

लवयापा देख आमिर खान ने की बेटे जुनैद खान की तारीफ
लवयापा देख आमिर खान ने की बेटे जुनैद खान की तारीफ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : मच अवेटेड फिल्म लवयापा, जिसमें  जुनैद खान और खुशी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अपना डेब्यू कर रहे हैं, ने अपने  नए रिलीज हुए टाइटल ट्रैक से सभी का दिल जीत लिया है। सिर्फ 24 घंटों में  ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए 15 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा  पार कर लिया है। ऐसे में, फिल्म के लिए बढ़ते क्रेज के बीच आमिर खान और  उनके बेटे जुनैद खान को इसके बारे में बात करते हुए देखा गया है।


आमिर  खान और उनके बेटे जुनैद खान को हाल ही में पृथ्वी थिएटर में स्पॉट किया  गया। फिल्म लवयापा के बारे में बात करते हुए जुनैद खान ने कहा, "मैं बहुत  एक्साइटेड हूं। यह एक बहुत ही एक्साइटिंग फिल्म है। मेरे लिए यह रोल  बिल्कुल नया है, 'महाराज' से काफी अलग – इसलिए मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर  चैलेंजिंग भी है। और हां, यह मेरी पहली थिएट्रिकल रिलीज़ है।"


आमिर  खान ने फिल्म पर अपनी पहली राय बताते हुए कहा, "मैंने इसका रफ कट देखा है  और सच कहूं तो मुझे ये फिल्म काफी पसंद आई। ये बहुत मजेदार और एंटरटेनिंग  है। आजकल हमारी जिंदगी मोबाइल फोन्स की वजह से काफी बदल गई है, और उससे  जुड़ी जो मजेदार बातें होती हैं, वो इसमें दिखाई गई है। सभी एक्टर्स ने  बढ़िया काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी (कपूर) को स्क्रीन पर  देखा, तो ऐसा लगा जैसे मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। वही एनर्जी, वही फील  स्क्रीन पर झलक रही थी। मैं खुद श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं।"


लवयापा,  जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश  करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स  ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है,  बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार  के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने  के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस  में से एक बनने वाली है। 


 इस  वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि  लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस  जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।